फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni 2011 World Cup final Six will get special honor Victory Memorial to be built in Wankhede stadium

World Cup: धोनी के 2011 विश्व कप फाइनल के सिक्स को मिलेगा खास सम्मान, वानखेड़े में बनेगा विक्ट्री मेमोरियल

Mon, 03 Apr 2023 10:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 03 Apr 2023 10:32 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया ने गौतम गंभीर के 97 रन और महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 91 रन की बदौलत जीत हासिल की थी। भारत 2011 में 28 साल विश्व कप जीता था।

विज्ञापन
ms dhoni 2011 World Cup final Six will get special honor Victory Memorial to be built in Wankhede stadium
विश्व कप 2011 में धोनी का विजयी शॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के 2011 विश्व कप जीत के 12 साल पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया दो अप्रैल 2011 को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल जीती थी। उसने 28 साल बाद विश्व कप अपने नाम किया था। पिछली जीत 1983 में मिली थी। लंकाई टीम के खिलाफ तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजयी छक्का लगाया था। अब उनके इस सिक्स को खास सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसस, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने यह फैसला किया है कि जिस जगह धोनी का छक्का गिरा था, उसी जगह एक विक्ट्री मेमोरियल बनाया जाएगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''आज एमसीए एपेक्स काउंसिल ने 2011 विश्व कप की जीत के उपलक्ष्य में वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा विजय स्मारक (विक्ट्री मेमोरियल) बनाने का फैसला किया है। यह उस स्थान पर बनाया जाएगा जहां एमएस धोनी का ऐतिहासिक विजयी छक्का गिरा था।''
विज्ञापन

ms dhoni 2011 World Cup final Six will get special honor Victory Memorial to be built in Wankhede stadium
क्रिकेट विश्व कप 2011 - फोटो : सोशल मीडिया
आठ अप्रैल को हो सकता है उद्घाटन
एमसीए के अध्यक्ष ने आगे कहा, ''मंगलवार (चार अप्रैल) को हम इसे लेकर महेंद्र सिंह धोनी से संपर्क करेंगे। धोनी से विक्ट्री मेमोरियल के उद्घाटन के लिए समय मांगेगा। एमसीए को उम्मीद है कि इसका उद्घाटन धोनी द्वारा किया जाएगा, जब वह 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए मुंबई में होंगे।''

धोनी को सम्मानित भी किया जाएगा
अमोल काल ने आगे कहा कि तारीख को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है क्योंकि यह पूरी तरह धोनी की सहमति और उपलब्धता पर निर्भर करेगा। जब धोनी वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप विक्ट्री मेमोरियल का उद्घाटन करेंगे तब एमसीए उन्हें सम्मानित भी करेगा।

ms dhoni 2011 World Cup final Six will get special honor Victory Memorial to be built in Wankhede stadium
2011 विश्व कप जीतने के बाद धोनी को गले लगाते सचिन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप फाइनल में क्या हुआ था?
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया ने गौतम गंभीर के 97 रन और महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 91 रन की बदौलत जीत हासिल की। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 274/6 का स्कोर खड़ा किया। महेला जयवर्धने (103 *) के नाबाद शतक, कप्तान कुमार संगकारा (48), नुवान कुलसेखरा (32) और थिसारा परेरा (22 *) की शानदाक पारियों ने श्रीलंका को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। युवराज सिंह और जहीर खान ने दो-दो और हरभजन सिंह ने एक विकेट लिया।

275 रनों का पीछा करते हुए भारत ने सहवाग (0) और तेंदुलकर (18) का विकेट जल्दी खो दिया था। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली (35) के बीच 83 रनों की साझेदारी ने भारत की संभावनाओं को जीवित कर दिया था। गंभीर ने 122 गेंदों में 97 रन बनाए और कप्तान एमएस धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। धोनी और युवराज (21 *) ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 54 रनों की साझेदारी की, जिसने टीम इंडिया को 28 वर्षों में अपना पहला विश्व कप खिताब दिलाया। धोनी 79 गेंदों में 91 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed