फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most Runs in Asia Cup by Indian Cricket Player from Virat Kohli to Shikhar Dhawan Know Their Stats and Records

Asia Cup Record: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित, जयसूर्या-संगकारा के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं विराट

Wed, 24 Aug 2022 08:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 08:20 AM IST
सार

एशिया कप में अब तक सिर्फ दो बल्लेबाज ही एक हजार से ज्यादा रन बना पाए हैं। श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा ने यह काम किया है। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास भी इस खास क्लब में शामिल होने का मौका है। 
 

विज्ञापन
Most Runs in Asia Cup by Indian Cricket Player from Virat Kohli to Shikhar Dhawan Know Their Stats and Records
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। टी20 फॉर्मेट में हो रहे इस टूर्नामेंट के जरिए सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी करेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली भी टीम इंडिया में वापस लौट रहे हैं। विराट और रोहित के पास इस टूर्नामेंट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। 
विज्ञापन


एशिया कप में अब तक दो ही बल्लेबाज एक हजार से ज्यादा रन बना पाए हैं। श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 24 पारियों में 1220 और कुमार संगकारा ने 23 पारियों में 1075 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा 26 पारियों में 883 और विराट कोहली 14 पारियों में 766 रन बना चुके हैं। ये दोनों बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में अपने एक हजार रन पूरे कर सकते हैं। 
विज्ञापन

रोहित के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 21 पारियों में 971 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा अगर 25 रन बना लेते हैं तो वो सचिन को पीछे छोड़कर एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। रोहित ने एशिया कप में 26 पारियों में 883 रन बनाए हैं। 117 रन बनाने पर वो एशिया कप में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लेंगे। 

विराट के पास भी एक हजार रन पूरे करने का मौका
विराट कोहली ने एशिया कप में अब तक 14 पारियों में 766 रन बनाए हैं। वो इस टूर्नामेंट में अपने एक हजार रन पूरे करने से सिर्फ 234 रन दूर हैं। इस टूर्नामेंट में विराट अपने एक हजार रन पूरे कर सकते हैं। विराट सबसे कम पारियों में यह कीर्तिमान हासिल करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। 

एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

372 - सुरेश रैना  2008
357 - विराट कोहली  2012
348 - वीरेंद्र सहवाग 2008
342 - शिखर धवन 2018
327 - एमएस धोनी 2008

एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना सबसे आगे हैं। विराट कोहली इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 357 रन बनाए हैं। हालांकि, इस सीजन रैना का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा, क्योंकि इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है, जबकि पहले यह वनडे फॉर्मेट में होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed