{"_id":"5c1a53d8bdec2257222da8d4","slug":"most-important-incidents-including-ball-tampering-in-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉल टेंपरिंग से लेकर डीविलियर्स-गंभीर के संन्यास तक, ऐसा रहा क्रिकेट का साल 2018","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉल टेंपरिंग से लेकर डीविलियर्स-गंभीर के संन्यास तक, ऐसा रहा क्रिकेट का साल 2018
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
cricket 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2018 के समाप्त होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में फैंस को फील्ड पर हुए बड़े उतार-चढ़ाव काफी याद आ रहे हैं। इस साल किसी खिलाड़ी को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली, तो किसी के लिए यह करियर का सबसे खराब दौर बनकर सामने आया।
2 of 12
smith and warner
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट के लिए यह साल सबसे खराब रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीजन की पहली टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले पर तीनों खिलाड़ी बॉल टेंपरिंग के मामले में दोषी पाए गए। इसके बाद आईसीसी ने वॉर्नर-स्मिथ पर एक-एक साल का बैन लगया था, जबकि बैनक्राफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया।
3 of 12
Joe root
इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट के लिए भी यह वर्ष शानदार रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज में शर्मनाक हार के बाद उनके नेतृत्व में टीम ने एक के बाद एक लगातार कई सफलता हासिल की। रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 17 साल बाद 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
virat root
इसके अलावा इंग्लैंड ने रूट की कप्तानी में भी विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम इंडिया को भी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से मात दी। इसी बीच उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। टीम इंडिया के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में कुक ने शतक जड़ा।
विज्ञापन
5 of 12
gautam gambhir
टीम इंडिया को विश्व कप में दो बार चैंपियन बनाने वाले ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी इसी साल क्रिकेट से संन्यास लिया। गंभीर 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने वाले बल्लेबाज थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।