{"_id":"64fdac19888142e16f04ce55","slug":"more-than-2-crore-viewers-joined-hotstar-to-watch-ind-vs-pak-match-when-gill-and-rohit-were-batting-2023-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए गजब की दीवानगी; काम छोड़ फोन पर मैच देखने लगे करोड़ों लोग, देखें आंकड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए गजब की दीवानगी; काम छोड़ फोन पर मैच देखने लगे करोड़ों लोग, देखें आंकड़ा
Sun, 10 Sep 2023 05:14 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 10 Sep 2023 05:14 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का पहला मैच धुल गया था। ऐसे में जब दूसरा मैच शुरू हुआ तो दो करोड़ लोग सिर्फ हॉटस्टार पर यह मैच देखने लगे।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और पाकिस्तान का मैच लोकप्रियता के मामले में सबसे आगे रहता है। दोनों देशों के फैंस ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इस मैच का इंतजार करते हैं। एशिया कप 2023 में दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू नहीं हो सकी थी। ऐसे में जब दोनों देशों के बीच दूसरा मैच शुरू हुआ तो फैंस सारे काम छोड़कर यह मुकाबला देखने लग गए।
टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप पर देखा जा सकता है और मोबाइल फोन पर इसका प्रसारण हॉटस्टार पर हो रहा है। हॉटस्टार पर यह मैच देखने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ रहा है। ऐसे में दो करोड़ लोग शुरुआत में ही यह मैच हॉटस्टार पर देखने लगे। इस समय रोहित शर्मा और शुभमन गिल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे और पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर रहे थे।
क्यों बढ़ी है भारत-पाकिस्तान मैच की लोकप्रियता?
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। इन दोनों देशों के बीच पिछले एक दशक में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। अब आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही ये दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलते हैं। एशिया कप से पहले दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2022 में आपस में खेली थीं और विराट कोहली ने यादगार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। इस मैच के लगभग एक साल बाद दोनों देशों के बीच एशिया कप में ग्रुप स्टेज का मैच हुआ, लेकिन 100 ओवर की जगह 48.5 ओवर का खेल ही हो पाया। ऐसे में फैंस को भरपूर रोमांच देखने को नहीं मिला था।
विज्ञापन
इसी वजह से जब दोनों टीमों के बीच आठ दिन बाद दूसरा मैच हुआ तो शुरुआत से ही दर्शक सारे काम छोड़कर मैच देखने लगे। रविवार का दिन होने की वजह से लोगों के पास काम भी कम था और अधिकतर ऑफिस में छुट्टियां थीं। इस वजह से भी दर्शकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, हॉटस्टार एशिया कप और विश्व कप के मैच फ्री में बिना किसी सब्सक्रिप्शन के भी दिखा रहा है। इस वजह से भी मोबाइनल फोन पर मैच देखने वाले दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ है।