फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ साल पहले भारत को हराने वाले पनेसर का गुरुमंत्र, बताया अली के साथ किसे मिले मौका

Tue, 02 Feb 2021 11:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Feb 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Monty panesar says Moeen Ali is fresh and hungry, India would not like facing him
- फोटो : ट्विटर

भारत को आखिरी बार 2012 में घरेलू सरजमीं पर शिकस्त देने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड की टीम शुक्रवार से चेन्नई में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच के साथ अगर अनुभवी स्पिनर मोईन अली को अंतिम 11 में शामिल नहीं करती है तो वह गलती करेगी।

Monty panesar says Moeen Ali is fresh and hungry, India would not like facing him
मोईन अली

मोईन के कोविड-19 की चपेट में आने के कारण इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर लीच और ऑफ स्पिनर डोम बेस को मैदान पर उतारा था। इन दोनों स्पिनरों ने 12-12 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें भारत में इस प्रारुप में खेलने का अनुभव नहीं है। मोईन को 60 टेस्ट मैचों का अनुभव है।

Monty panesar says Moeen Ali is fresh and hungry, India would not like facing him
जैक लीच - फोटो : ट्विटर @jackleach1991

पनेसर ने ब्रिटेन से कहा, ‘जैक लीच के भारत के खिलाफ खेलने की संभावना है क्योंकि भारतीय टीम में दाएं हाथ के कई बल्लेबाज है। मैं ऑफ स्पिनर के तौर पर डोम बेस की जगह मोईन अली को अंतिम 11 में शामिल करूंगा क्योंकि उन्होंने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके पास अनुभव भी है। वह बल्लेबाजी भी कर सकते है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Monty panesar says Moeen Ali is fresh and hungry, India would not like facing him
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

भारत-इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वन-डे मैच की लंबी सीरीज का आगाज पांच फरवरी से होने जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक में शुरुआती दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। कोरोना काल में ठप पड़ी खेल गतिविधियों के बाद देश में इस सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed