{"_id":"6555ce0274fd2317e10e638a","slug":"mohammed-shami-seven-wicket-haul-dominates-virat-kohli-50th-odi-century-in-odi-wc-2023-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WC: विराट के 50वें शतक पर शमी के सात विकेट कैसे पड़े भारी, मिचेल-श्रेयस भी कोहली जैसे खेले पर शमी तो एक ही है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WC: विराट के 50वें शतक पर शमी के सात विकेट कैसे पड़े भारी, मिचेल-श्रेयस भी कोहली जैसे खेले पर शमी तो एक ही है
Thu, 16 Nov 2023 01:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:38 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली का शतक खूब चर्चा में रहा। इस वजह से श्रेयस अय्यर के शतक पर ज्यादा बात नहीं हुई। हालांकि, दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने सात विकेट के साथ सारी महफिल लूट ली।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुका है। अब टीम इंडिया विश्व विजेता बनने से एक जीत दूर है। सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। भारत की इस जीत में कई लोगों का योगदान था। 11 खिलाड़ी मैच खेल रहे थे और इस मैच के लिए खिलाड़ियों को तैयारी कराने और रणनीति बनाने में पूरे कोचिंग स्टाफ का योगदान था। खिलाड़ियों को मुश्किल समय में हौसला देने और मेहनत करते रहने का जज्बा देने में उनके परिवारजनों का भी योगदान था। खिलाड़ियों को यह सपना देखने की प्रेरणा देने में फैंस का योगदान था। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर एक ही नाम था। वह था मोहम्मद शमी।
पहली पारी कोहली के नाम
इस मैच में पहली पारी में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का 50वां शतक था। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन के घरेलू मैदान में उनके सामने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद सचिन के सामने नतमस्तक भी हो गए। पत्नी अनुष्का भी स्टेडियम में मैच देख रही थीं और उन्होंने कोहली को फ्लाइंग किस भी दी।

विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के सेमीफाइनल में ऐतिहासिक शतक लगाना अद्वितीय उपलब्धि थी। जब भारत की पारी 397 रन पर खत्म हुई तो हर तरफ कोहली की चर्चा हो रही थी। श्रेयस अय्यर ने भी इस मैच में शतक लगाया था और शुभमन गिल ने 80 रन की पारी खेली थी, लेकिन जो विराट ने किया था। उसकी तुलना किसी से नहीं हो सकती थी। हालांकि, दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने जो किया उसके बाद फैंस को कोहली की विराट पारी भी भूल गई।
शमी ने ही की विकेट लेने की शुरुआत
398 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी। बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ कीवी बल्लेबाज अच्छी गति से रन बना रहे थे। सिराज को भी विकेट नहीं मिल रहे थे। ऐसे में शमी जब गेंदबाजी के लिए आए तो उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। अगले ओवर में उन्होंने एक और विकेट लिया और न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।
शमी के दो विकेटों का असर यह हुआ कि दो नए बल्लेबाज केन विलियम्सन और डेरिल मिचेल क्रीज पर आ गए। दोनों संभलकर खेलने लगे और बाकी गेंदबाजों की पिटाई कम हो गई। जब यह जोड़ी मैदान पर जम गई और आसानी से रन बनाने लगी तो शमी भी दबाव में आ गए, उनसे गलती भी हुई और उन्होंने विलियम्सन का आसान कैच छोड़ दिया। हालांकि, इस चैंपियन खिलाड़ी को वापसी करना बखूबी आता है। उन्होंने उसी विलियम्सन को आउट कर अपनी गलती की भरपाई की। शमी यहीं नहीं रुकी दो गेंद बाद ही उन्होंने टॉम लाथम को भी आउट कर दिया।

मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमी अकेले ले रहे थे विकेट
न्यूजीलैंड की पारी में 40 ओवर तक चार विकेट गिरे थे और चारो विकेट शमी ने ही लिए थे। इसके बाद अंत के ओवरों में उन्होंने डेरिल मिचेल को भी आउट किया, जो अकेले भारत और जीत के बीच खड़े थे। उन्होंने साउदी और फर्ग्यूसन का विकेट लेकर कीवी टीम को पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिया। मैच में उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए और जब मैच खत्म हुआ तो सभी की जुबान में शमी का नाम था। पूरी दुनिया उनकी चर्चा कर रही थी। उनकी मुरीद हो चुकी थी।
शमी ने सेमीफाइनल में सात विकेट लेकर पूरी महफिल लूट ली और कोहली के शतक को भी बौना साबित कर दिया, लेकिन उन्हें मिल रहा प्यार सिर्फ एक मैच के प्रदर्शन का नतीजा नहीं है। उन्होंने पिछले कई वर्षों में लगातार मेहनत की है। इस विश्व कप में भी उन्हें शुरुआती चार मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन हार्दिक की चोट शमी और टीम इंडिया के लिए संजीवनी बनकर आई। पांचवें मैच में शमी खेले और न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल कर दिया। वह छह मैच में 23 विकेट ले चुके हैं और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।

विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमी जैसा दूसरा नहीं
शमी अपनी मौजूदा फॉर्म के दम पर विराट जैसे महान खिलाड़ी पर भी हावी हो रहे हैं। सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर और डेरिल मिचेल भी शतक लगाने में सफल रहे। दोनों का स्ट्राइक रेट विराट से ज्यादा था। लेकिन शमी ने जो किया, वह किसी और के बस की बात नहीं थी। इस मैच में सिर्फ दो ही गेंदबाज एक से ज्यादा विकेट ले पाए। पहले साउदी ने तीन विकेट लिए फिर शमी ने सात विकेट झटके। हालांकि, साउदी ने 100 रन लुटा दिए। वहीं, शमी ने सिर्फ 57 रन दिए। दोनों टीमों को मिलाकर 11 गेंदबाजों ने इस मैच में गेंदबाजी की, लेकिन सिर्फ तीन ही खिलड़ियों का इकोनॉमी रेट छह से कम था। पहले थे मिचेल सैंटनर, जिन्हें कोई विकेट नहीं मिला। दूसरे थे कुलदीप, जिनके खाते में एक विकेट आया और तीसरे थे शमी, जिन्होंने रन रोकने के साथ सात विकेट भी लिए। यही वजह है कि शमी का सत्ता कोहली के शतक पर हावी रहा।