फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami and Suryakumar Injury increased Team India problems, know when will both the players be fit

Team India: मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार की चोट ने बढ़ाई भारत की परेशानी, जानें कब तक फिट होंगे दोनों खिलाड़ी

Mon, 08 Jan 2024 02:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 02:39 PM IST
सार

मोहम्मद शमी ने विश्व कप के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। वहीं, सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में चोटिल हुए थे। विश्व कप से पहले दोनों का फिट होना और लय में आना बेहद जरूरी है।
 

विज्ञापन
Mohammed Shami and Suryakumar Injury increased Team India problems, know when will both the players be fit
मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। पिछले एक साल में लगातार टी20 टीम की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। पिछली टी20 सीरीज में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज भी यह सीरीज नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में रोहित-विराट ने टी20 टीम में वापसी की है और भारतीय टीम आसानी से यह सीरीज जीत सकती है, लेकिन असली परेशानी इसके बाद शुरू होगी। इसी महीने के अंत में भारत को इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो मार्च में खत्म होगी। इस सीरीज में मोहम्मद शमी नहीं खेलेंगे। वहीं, सूर्यकुमार यादव आईपीएल के शुरुआती मैच से बाहर हो सकते हैं। ये दोनों खिलाड़ी इसी साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बेहद अहम हैं। भारतीय चयनकर्ता चाहेंगे कि ये दोनों आईपीएल में खेलें और पूरी लय हासिल करें। 
विज्ञापन


मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव के लंबे समय तक बाहर रहने की संभावना है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में शमी का खेलना मुश्किल है। वहीं, आईपीएल 2024 शुरू होने तक सूर्यकुमार की वापसी की उम्मीद नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शमी ने अभी तक गेंदबाजी करना भी शुरू नहीं किया है और उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाना होगा। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुना गया था, लेकिन बाद में टीम से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया "शमी ने अभी तक गेंदबाजी करना भी शुरू नहीं किया है, उन्हें एनसीए जाकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में खेलना मुश्किल है। सूर्यकुमार की सर्जरी के बाद उन्हें ट्रेनिंग शुरू करने में आठ-नौ सप्ताह लग सकते हैं। उम्मीद है कि वह आईपीएल के दौरान फिट हो जाएंगे।"


रिपोर्ट में आगे बताया गया "सूर्यकुमार को हाल ही में स्पोर्ट्स हर्निया की शिकायत हुई है। वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं। दो-तीन दिनों में वह इसका ऑपरेशन कराने के लिए म्यूनिख, जर्मनी जाएंगे। इसका मतलब है कि वह निश्चित रूप से इस सीजन रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। जून में टी20 विश्व कप के साथ, सूर्या को ठीक होने के लिए पूरा समय दिया जाएगा। वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed