फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Shami shines with Jadeja and Ashwin as khwaja and Handscomb fifty help australia get good score

IND vs AUS 2nd Test: नागपुर की गलती से सीखे कंगारू, दिल्ली में बेहतर खेल दिखाया, जडेजा-अश्विन के साथ शमी चमके

Fri, 17 Feb 2023 05:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 05:34 PM IST
सार

दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन बेहतर खेल दिखाया और पहली पारी में 263 रन बनाए। इस मैच में कंगारू बल्लेबाजों ने अश्विन और जडेजा के खिलाफ रन बनाने का साहस दिखाया। ख्वाजा और हैंडस्कॉम्ब के अर्धशतक के दम पर कंगारू टीम लड़ने लायक स्कोर तक पहुंच सकी। 
 

विज्ञापन
Mohammad Shami shines with Jadeja and Ashwin as khwaja and Handscomb fifty help australia get good score
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेल दिखाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 13 और लोकेश राहुल चार रन बनाकर नाबाद हैं। भारत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे है, लेकिन उसके सभी 10 विकेट बचे हुए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली टेस्ट में पहले दिन शमी की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को 263 रन पर रोका। वहीं, रोहित और राहुल की जोड़ी दिन के आखिरी नौ ओवर खेलने में सफल रही। अब दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों के कोशिश बड़ा स्कोर बनाकर पहली पारी में बढ़त लेने पर होगी।
विज्ञापन


image

ऑस्ट्रेलिया की पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की। वॉर्नर और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। वॉर्नर 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लाबुशेन और स्टीव स्मिथ लगातार गेंदों पर अश्विन का शिकार बने। लाबुशेन ने 18 रन बनाए और स्मिथ पहली गेंद पर ही खाता खोले बिना आउट हो गए। ट्रेविस हेड भी 12 रन बनाकर शमी का दूसरा शिकार बने। इसके बाद ही उस्मान ख्वाजा भी 81 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। राहुल ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। छठे नंबर पर आए पीटर हैंड्सकॉम्ब ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। वह 72 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन बनाए और हैंड्सकॉम्ब के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं, नाथन लियोन 10 रन बनाकर आउट हुए।

image

भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। वहीं, जडेजा और अश्विन को तीन-तीन विकेट मिले।

image

अश्विन और जडेजा ने बनाए रिकॉर्ड
इस मैच में एक बार रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। अश्विन ने एलेक्स कैरी को आउट करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 100 विकेट लिए हैं। कुंबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं, उनके नाम 111 विकेट हैं, जबकि अश्विन के नाम 100 विकेट हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा ने इस मैच में अपने 250 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए। 

image

नागपुर से सीख लेकर बेहतर खेली ऑस्ट्रेलियाई टीम
नागपुर में भारत के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ घुटने टेक देने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। नागपुर में पहली पारी में 177 रन बनाने वाली कंगारू टीम ने दिल्ली में पहली पारी में 263 रन बनाए। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अश्विन और जडेजा के खिलाफ रन बनाने का साहस दिखाया। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज दोनों पारियों में अर्धशतक नहीं लगा सका था, लेकिन इस मैच में पहली पारी में ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब ने अर्धशतक लगाए। इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम लड़ने लायक स्कोर तक पहुंची। पैट कमिंस ने अभी अच्छा योगदान दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो सबसे अहम बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ लगातार गेंदों पर आउट हो गए थे, लेकिन बाकी टीम ने अच्छा खेल दिखाकर टीम को लड़ने लायक स्थिति में पहुंचाया।

image
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed