मोहम्मद हफीज का दूसरा टेस्ट निगेटिव, एक दिन पहले PCB ने कोरोना संक्रमित बताया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को कोविड-19 के लिए ‘पॉजिटिव’ पाया गया है, लेकिन एक दिन बाद उनका परीक्षण ‘नेगेटिव’ आया है। हफीज और वहाब रियाज इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुने गए उन दस खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके कोविड-19 के लिए किए गए परीक्षण मंगलवार को ‘पॉजिटिव’ आए थे। टीम को टेस्ट और टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए रविवार को इंग्लैंड रवाना होना है।
सात और पाकिस्तानी क्रिकेटर मिले कोरोना पॉजिटिव, इंग्लैंड दौरे से पहले कुल 10 खिलाड़ी संक्रमित
हफीज ने बुधवार को ट्विटर पर स्पष्ट किया कि उनका और उनके परिवार के सदस्यों के परीक्षण ‘नेगेटिव’ आए है और अपने दावे के सबूत में उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट भी पोस्ट की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पीसीबी परीक्षण की कल की रिपोर्ट में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैं दूसरी राय के तौर पर और अपने संतोष के लिए खुद ही अपने परिवार के सदस्यों के साथ परीक्षण करवाने के लिए गया और हमारी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अल्लाह हम सभी को सुरक्षित रखे।‘
After Tested positive COVID-19 acc to PCB testing Report yesterday,as 2nd opinion & for satisfaction I personally went to Test it again along with my family and here I along with my all family members are reported Negetive Alham du Lillah. May Allah keep us all safe 🤲🏼 pic.twitter.com/qy0QgUvte0
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) June 24, 2020