{"_id":"5ef203fd0ceadc34b6071493","slug":"corona-virus-seven-more-pakistani-cricketers-found-positive-ahead-of-england-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात और पाकिस्तानी क्रिकेटर मिले कोरोना पॉजिटिव, इंग्लैंड दौरे से पहले कुल 10 खिलाड़ी संक्रमित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सात और पाकिस्तानी क्रिकेटर मिले कोरोना पॉजिटिव, इंग्लैंड दौरे से पहले कुल 10 खिलाड़ी संक्रमित
Wed, 24 Jun 2020 02:43 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में हड़कंप मच चुका है। 24 घंटों के भीतर 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जहां सोमवार को तीन क्रिकेटर्स इस महामारी की जद में आए थे तो मंगलवार को सात अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
SECOND update on Covid-19 testshttps://t.co/Zx3Qf8eJd5 pic.twitter.com/yu8p9YhEWO
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) June 23, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
फखर जमां, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, वहाब रियाज और वहाब रियाज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इससे पहले सोमवार को हसन अली, हारिस रऊफ और शादाब खान भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जबकि उस्मान शिनवारी और इमाद वसीम स्वस्थ्य बताए गए थे।
पाकिस्तान की टीम को इस महीने के आखिर में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। लाहौर में 24 जून को सभी खिलाड़ियों को एकत्रित होना था, जहां से टीम मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरती, लेकिन अब एक साथ 10 खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटि होने पर यह दौरा ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है।
यह पहला मौका होगा जब कोरोना की वजह से ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के बीच किसी क्रिकेट टीम से खिलाड़ी कोविड ग्रसित पाए गए, हालांकि इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी टेस्ट में पॉजिटिव मिले थे।
29 सदस्यीय टीम का हुआ था चुनाव
- ओपनर: आबिद अली, फखर जमां, इमाम उल हक और शान मसूद
- मध्यक्रम: अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम (टेस्ट उपकप्तान और टी-20 के कप्तान), असद शफीक, फवाद आलम, हैदर अली, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक
- विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान और सरफराज अहमद
- पेसर्स: फहीम अशरफर, हारिस रऊफ, इमरान खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सोहेल खान, उस्मान खान शिनवारी और वहाब रियाज
- स्पिनर्स: इमाद वसीम, काशिफ भट्टी, शादाब खान और यासिर शाह