{"_id":"62d2d277165b254dba028cd9","slug":"mohammad-amir-bold-statement-on-pcb-chairman-ramiz-raja-and-imran-khan-says-ramiz-raja-just-loves-his-pcb-chairman-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amir on Ramiz Raja: आमिर ने रमीज राजा पर साधा निशाना, कहा- उन्हें बस कुर्सी से प्यार, इमरान को भी दिया 'धोखा'!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Amir on Ramiz Raja: आमिर ने रमीज राजा पर साधा निशाना, कहा- उन्हें बस कुर्सी से प्यार, इमरान को भी दिया 'धोखा'!
Sat, 16 Jul 2022 08:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Jul 2022 08:30 PM IST
सार
आमिर ने पाकिस्तान टीम में अपनी वापसी के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं। आमिर ने कहा है कि अगर उनकी परेशानियों को दूर किया जाता है तो वह फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
रमीज राजा और मोहम्मद आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा अन्यायपूर्ण और गलत व्यवहार का हवाला देते हुए दिसंबर 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर ने मिस्बाह-उल-हक और वकार यूनुस की मौजूदगी वाले कोचिंग टीम और टीम मैनेजमेंट की खुलेआम आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वह गलत मानसिकता वाले पाकिस्तान टीम के साथ नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
यह घटना डेढ़ साल पहले की है, लेकिन मौजूदा समय में आमिर ने पाकिस्तान टीम में अपनी वापसी के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं। आमिर ने कहा है कि अगर उनकी परेशानियों को दूर किया जाता है तो वह फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। आमिर ने संन्यास लेने का फैसला सितंबर 2021 में रमीज राजा के पीसीबी अध्यक्ष बनने के बाद लिया था। तब रमीज को तीन साल के कार्यकाल के लिए पीसीबी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान ने भले ही पिछले कुछ महीनों में सत्ता का हस्तांतरण देखा हो, लेकिन आमिर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद रमीज राजा से भी पद छोड़ने को लेकर सवाल किए हैं। इमरान को संसद में अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया था।
यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान बोर्ड के मौजूदा सदस्यों ने वापसी के लिए उनसे संपर्क किया है, आमिर ने जवाब दिया- मेरा और रमीज राजा का बहुत पुराना प्यार है जो खत्म नहीं होगा (हमारा रिश्ता बहुत पुराना है और यह खत्म नहीं होगा)। यह समझ में आता है कि जब उन्होंने (राजा) पदभार संभाला तो मैंने रिटायरमेंट वापस क्यों ले ली। आमिर ने ये सारी बातें पाकिस्तान के न्यूज चैनल से कही।
मोहम्मद आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद से आमिर ने दुनिया भर की लीगों में खेलने पर ध्यान केंद्रित किया। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं और हाल ही में टी-20 ब्लास्ट में ग्लूस्टरशायर टीम के लिए साइन किया है। इसके अलावा आमिर बिग बैश लीग, द हंड्रेड से भी जुड़ चुके हैं।
आमिर ने रमीज राजा के लिए कहा- उनका रुख अन्य लोगों के लिए नहीं बदलता है, लेकिन कोई भी नियम उन पर लागू नहीं होता। यदि आप उनके पुराने वीडियो देखते हैं तो उन्होंने कहा था कि अगर इमरान खान चले गए तो वह एक मिनट भी नहीं पीसीबी अध्यक्ष के पद पर नहीं रहेंगे। हालांकि, अब पद छोड़ने के बारे में उनका रुख बदल गया है। उनकी जान चली जाए, लेकिन कुर्सी ना जाए। वह अपना पद नहीं छोड़ेगा चाहे कुछ भी हो। कुर्सी तो सबको प्यारी होती है। कुर्सी का आनंद लेने दो उनको। हर कोई एक शक्तिशाली रहना पसंद करता है। उन्हें आनंद लेने दें।
मोहम्मद आमिर
आमिर ने पहले कहा था कि तत्कालीन टीम मैनेजमेंट द्वारा उनके मामले को गलत तरीके से पेश किया गया था। आमिर ने यह भी कहा कि वसीम खान ने उन्हें इन चिंताओं को दूर करने का आश्वासन दिया। आमिर ने कहा- वसीम खान पीएसएल के छठे सीजन के दूसरे चरण से पहले मेरे घर आए। हमने मेरे संन्यास पर विस्तृत चर्चा की। मैंने अपनी सारी चिंताओं को उनके साथ साझा किया और सच कहूं तो उन्होंने बहुत गंभीरता से मेरी बात सुनी।