फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिताली राज पर कोच रमेश पोवर का बड़ा आरोप, बोले- ओपनिंग नहीं मिलने पर दी थी संन्यास की धमकी

Thu, 29 Nov 2018 05:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Mithali raj threat to retire and return home from england women world t20 says coach ramesh powar

भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज के विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। महिला टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक रिपोर्ट सौंपी है। 

Mithali raj threat to retire and return home from england women world t20 says coach ramesh powar

रिपोर्ट में पोवार ने मिताली पर कोचों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।पोवार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मिताली ने उन्हें ओपनिंग न देने पर महिला वर्ल्ड टी-20 से नाम वापस लेने और संन्यास लेने की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली को कोचों को ब्लैकमेल करना और उन पर दबाव डालना बंद करना चाहिए।

Mithali raj threat to retire and return home from england women world t20 says coach ramesh powar

पोवार ने कहा कि मिताली को खुद से पहले टीम के हित को देखना चाहिए। मिताली के बारे में किया गया यह खुलासा महिला टी-20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर कोच द्वारा किए गए मूल्यांकन का हिस्सा है, जिसमें भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithali raj threat to retire and return home from england women world t20 says coach ramesh powar

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मिताली को अंतिम एकादश से बाहर रखने की बात ने बड़े विवाद का रूप ले लिया और इस मामले में कोच पोवार से टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की रिपोर्ट मांगी गई।

विज्ञापन
Mithali raj threat to retire and return home from england women world t20 says coach ramesh powar

मिताली के इस आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पोवार ने उन्हीं पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘मुझे आशा है कि मिताली कोचों को ब्लैकमेल करना और उन पर दबाव डालना बंद करते खुद से पहले टीम के हित के बारे में सोचना शुरू करेंगी। आशा है कि वह एक बड़ी छवि को देखना शुरू करेंगी और महिला क्रिकेट की बेहतरी की ओर काम करेंगी।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed