फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Misbah-ul-Haq Bats For India-Pakistan Cricket Ties

भारत की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं हो पा रही: मिस्बाह

Mon, 26 Sep 2016 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
Misbah-ul-Haq Bats For India-Pakistan Cricket Ties
मिस्बाह-उल-हक
उरी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में एक बार फिर तनातनी शुरू हो गई है। राजनीति और कूटनीति के इतर भी, भारत किसी भी स्तर पर पाकिस्तान से समझौता करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने कहा है कि वो भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम नेतृत्व करना चाहते हैं। मिस्बाह 2010 ने पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान हैं, मगर भारत के खिलाफ अब तक किसी टेस्ट में कप्तानी नहीं की है।
विज्ञापन


भारत के खिलाफ कोई टेस्ट नहीं खेलने वाले मिस्बाह ने कहा है कि राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति को दूर करने पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Misbah-ul-Haq Bats For India-Pakistan Cricket Ties
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
मिस्बाह ने कहा, “बतौर खिलाड़ी मैं टीम की कप्तानी करना चाहुँगा, मगर राजनीति के चलते ऐसा होना मुश्किल है। क्रिकेट संभव करने के लिए उसे राजनीति से दूर रखना जरूरी है।”

भारत ने पाकिस्तान खिलाफ 2007 में आखरी बार टेस्ट सीरीज खेली थी। तब भारत ने पाकिस्तान की मेजबानी की थी। मिस्बाह ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज चाहता रहा है, मगर भारत से इसके लिए साकारात्मक जवाब नहीं आया।

इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कह दिया था कि मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट का कोई सवाल ही नहीं उठता। हालांकि कई दिग्गजों का कहना है कि भारत ने ही पिछले 9 सालों में दोनों देशों की बीच क्रिकेट को लेकर आपत्ति जताई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed