फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Vaughan And Alastair Cook says new zealand will win the WTC final, Isa Guha go for team india

WTC: कौन जीतेगा फाइनल? वॉन और कुक की राय एक, ईशा गुहा बोलीं- टीम इंडिया जीतेगी

Thu, 17 Jun 2021 07:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Jun 2021 07:18 PM IST
सार

इंग्लैड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और एलेस्टेयर कुक की राय से इत्तेफाक नहीं रखती हैं ईशा गुहा। उन्होंने कहा कि भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाज और सक्षम गेंदबाजी आक्रमण है। मुझे लगता है कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल भारत ही जीतेगा।

विज्ञापन
Michael Vaughan And Alastair Cook says new zealand will win the WTC final, Isa Guha go for team india
माइकल वॉन, ईशा गुहा - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और एलेस्टेयर कुक का मानना है कि लंबे समय तक अनुशासित क्रिकेट खेलने में सक्षम और इंग्लैंड के हालात में ढल चुकी न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतेगी। बता दें कि दोनों टीमें शुक्रवार से शुरू हो रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलेंगी। वॉन ने 'बीबीसी' से कहा, 'मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड जीतेगा। मुझे पता है कि भारत के खिलाफ बोलने पर सोशल मीडिया पर मेरी फजीहत होगी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट में न्यूजीलैड के प्रदर्शन को देखते हुए मुझे ऐसा लगता है। मुझे उनके खेल का हर पहलु पसंद है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड लंबे समय तक अनुशासित क्रिकेट खेलने में सक्षम है। वे परिपक्वता से बल्लेबाजी करते हैं और हालात का सही आकलन कर पाते हैं। उनके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण भी है।' कुक ने कहा, 'न्यूजीलैंड जीतेगा। इंग्लैंड पर मिली जीत के बाद मैच तैयारी के मामले में वे आगे हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के हालात में खेलने के अनुकूल वे ढल चुके हैं।'
विज्ञापन


इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट विशेषज्ञ ईशा गुहा ने कहा कि भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाज और सक्षम गेंदबाजी आक्रमण है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत जीतेगा। उनके पास बल्लेबाजी में गहराई है और बड़े खिलाड़ी टीम में लौट चुके हैं ।विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम काफी मजबूत है।' उन्होंने कहा, 'भारत के पास रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतश्वर पुजारा, कोहली, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत के रूप में शीर्ष छहपर शानदार बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे अच्छा गेंदबाजी आक्रमण भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed