{"_id":"5e8f12ef8ebc3e6f9265f38d","slug":"michael-holding-says-not-sure-how-much-further-than-2020-i-can-continue-commentary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरेबियाई दिग्गज का भावुक बयान, बोले- पता नहीं आगे कितनी कमेंट्री कर सकूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैरेबियाई दिग्गज का भावुक बयान, बोले- पता नहीं आगे कितनी कमेंट्री कर सकूंगा
Thu, 09 Apr 2020 05:50 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 09 Apr 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
माइकल होल्डिंग
- फोटो : social media
वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने संकेत दिया कि बढती उम्र के कारण वह 2021 में क्रिकेट कमेंट्री जारी नहीं रख सकेंगे। विश्व क्रिकेट में सबसे मशहूर कमेंटेटरों में से एक 66 वर्ष के होल्डिंग पिछले 21 साल से स्काइ स्पोर्ट्स से जुड़े हैं ।
विज्ञापन
उन्होंने बारबाडोस में एक रेडियो टॉकशो में कहा, 'मुझे नहीं पता कि 2020 के बाद कितनी कमेंट्री कर सकूंगा। मैं 66 वर्ष का हो गया हूं। 36 या 46 या 56 साल का नहीं हूं।' उन्होंने कहा, 'मैने चैनल से कह दिया है कि इस समय एक साल से ज्यादा का वादा नहीं कर सकता । यदि यह साल पूरा ही खराब हो जाता है तो 2021 के बारे में सोचूंगा।'
विज्ञापन