फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mi w vs dc w wpl 2025 playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list news in hindi

DC W vs MI W: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में दिल्ली के सामने मुंबई की चुनौती, शेफाली पर रहेंगी निगाहें

Fri, 14 Feb 2025 09:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Feb 2025 09:55 PM IST
सार

मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों ने पहले दो टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी। मुंबई दूसरे टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में बाहर हो गया था जबकि दिल्ली को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
mi w vs dc w wpl 2025 playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : WPL

विस्तार

पहले टूर्नामेंट के विजेता मुंबई इंडियंस और दो बार फाइनल में जगह बनाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच में सभी की निगाहें विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर टिकी रहेंगी जिनका लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करना होगा।
विज्ञापन


मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों ने पहले दो टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी। मुंबई दूसरे टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में बाहर हो गया था जबकि दिल्ली को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इससे पता चलता है कि यह दोनों टीम कितनी अच्छी हैं और इसलिए उनके बीच रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। मुंबई ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है और उसके टीम संयोजन में किसी तरह के खास बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारुनिका सिसोदिया ने भारत को बनाया विजेता
भारत की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और मुंबई ने उनकी जगह बाएं हाथ की स्पिनर पारुनिका सिसोदिया को लिया है जिन्होंने हाल ही में अंडर -19 महिला टी 20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी। अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता टीम की एक अन्य सदस्य जी कमलिनी पर भी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने सात मैच में 143 रन बनाए थे।

मुंबई के खेमे में दिग्गजों की भरमार
मुंबई के पास हरमनप्रीत कौर के रूप में अनुभवी कप्तान और बल्लेबाज है। उसकी टीम में कुछ कुशल विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल और क्लो ट्राईटन प्रमुख हैं।

शेफाली वर्मा रहेगी नजर
जहां तक दिल्ली का सवाल है तो सभी की निगाहें विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज शेफाली पर होंगी जिन्होंने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वह अपनी इस फॉर्म को यहां जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली के पास शेफाली और मेग लैनिग के रूप में खतरनाक सलामी जोड़ी है जबकि ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, इंग्लैंड की एलिस कैप्सी और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स उसके मध्य क्रम की धुरी हैं।

टीम इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, कीर्तना बालाकृष्णन, नादिन डी क्लर्क, नताली साइवर-ब्रंट, परुनिका सिसौदिया, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, जी कमलिनी (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सैका इशाक, शबनीम इस्माइल।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेह दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन, मारिजैन कैप, मिन्नू मणि, एन चरणी, निकी प्रसाद, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), तितास साधु।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed