फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs RCB Dream11 Prediction 2023: Mumbai vs Bangalore Playing XI Captain Vice-Captain Players List

MI vs RCB Playing-11: रोहित की खराब फॉर्म ने बढ़ाई मुंबई की मुश्किलें, सामने कोहली, जानें संभावित प्लेइंग-11

Tue, 09 May 2023 05:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 May 2023 05:27 PM IST
सार

MI vs RCB Playing 11 Prediction Today Match : इस आईपीएल में रोहित की भूमिका शीर्ष क्रम में टीम को तेज शुरुआत देना है। वह कुछ मैचों में ऐसा करने में सफल रहे, लेकिन अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए। उनके जल्दी आउट हो जाने से टीम के मध्यक्रम पर दबाव पड़ रहा है।

विज्ञापन
MI vs RCB Dream11 Prediction 2023: Mumbai vs Bangalore Playing XI Captain Vice-Captain Players List
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब जबकि प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग कड़ी हो गई है, तब मुंबई इंडियंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मंगलवार को वानखेड़े में होने वाले आईपीएल मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म और डेथ ओवरों की गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


रोहित ने अभी तक 10 मैचों में 18.39 की औसत से 184 रन बनाए हैं। यह लगातार दूसरा सीजन है, जब उनका बल्ला नहीं चल पा रहा है। मुंबई दस मैचों में पांच जीत और इतनी ही हार के साथ अभी अंक तालिका में छठे स्थान पर है और अगर उसे आगे बढ़ना है तो उसके प्रमुख बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। जीत से उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को बल मिलेगा।
विज्ञापन

रोहित की वजह से टीम के मध्यक्रम पर पड़ा दबाव

इस आईपीएल में रोहित की भूमिका शीर्ष क्रम में टीम को तेज शुरुआत देना है। वह कुछ मैचों में ऐसा करने में सफल रहे, लेकिन अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए। उनके जल्दी आउट हो जाने से टीम के मध्यक्रम पर दबाव पड़ रहा है। पिछले साल आईपीएल में भी रोहित अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने तब 14 मैचों में 268 रन बनाए थे और उनकी टीम अंतिम स्थान पर रही थी। मुंबई के लिए यह अच्छी बात है शीर्ष क्रम में रोहित के नहीं चलने पर उसके पास ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी हैं जो बखूबी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

डेथ ओवर बॉलिंग भी मुंबई के लिए चिंता का विषय

MI vs RCB Dream11 Prediction 2023: Mumbai vs Bangalore Playing XI Captain Vice-Captain Players List
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान डुप्लेसिस और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
रोहित पर से दबाव हटाने के लिए मुंबई टीम मैनेजमेंट ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था, लेकिन उसका यह दांव भी नहीं चल पाया। रोहित लगातार दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि उनकी जगह पारी का आगाज करने वाले ग्रीन केवल छह रन ही बना सके। मुंबई इस मैच में आठ विकेट पर 139 रन ही बना पाया और उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

रोहित की फॉर्म के अलावा मुंबई के लिए डेथ ओवरों की गेंदबाजी भी चिंता का विषय बनी हुई है। उसने पहले गेंदबाजी करने पर लगातार चार मैचों में 200 से अधिक रन लुटाए। इनमें से दो मैच वानखेड़े स्टेडियम की सपाट पिच पर खेले गए थे।
विज्ञापन

आरसीबी को K.G.F की तिकड़ी पर भरोसा

MI vs RCB Dream11 Prediction 2023: Mumbai vs Bangalore Playing XI Captain Vice-Captain Players List
आरसीबी की टीम - फोटो : IPL/BCCI
दूसरी तरफ आरसीबी विराट कोहली (K), फाफ डुप्लेसिस (F) और ग्लेन मैक्सवेल (G) की अपनी तिकड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा, क्योंकि जब इन तीनों का बल्ला चला है तब उसकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में महिपाल लोमरोर ने भी 54 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी की टीम अभी 10 मैचों में पांच जीत से 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। डुप्लेसिस ने अभी तक इस सत्र में 511 रन बनाए हैं, लेकिन आरसीबी के लिए चिंता का विषय दिनेश कार्तिक का बल्लेबाजी में लगातार असफल रहना है। जोश हेजलवुड के शामिल होने से आरसीबी की गेंदबाजी को मजबूती मिली है। मोहम्मद सिराज टीम के अभी तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैच में 15 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई/अनुज रावत, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed