फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs LSG Match Report and Scorecard Update as Lucknow Super Giants Beat Mumbai indians by Five run

MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया, स्टोइनिस का अर्धशतक, आखिरी ओवर में मोहसिन खान ने किया कमाल

Wed, 17 May 2023 12:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 May 2023 12:01 AM IST
सार

मुंबई पर जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। अब प्लेऑफ की दौड़ और रोचक हो गई है। अब अपना आखिरी मैच जीतने पर ही चेन्नई और लखनऊ की टीम प्लेऑफ में जगह बना पाएंगी।
 

विज्ञापन
MI vs LSG Match Report and Scorecard Update as Lucknow Super Giants Beat Mumbai indians by Five run
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और मैच हार गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन की पारी खेली। मुंबई के जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 59 और रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। लखनऊ के यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस जीत के साथ लखनऊ की टीम 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। अब आरसीबी के पास बाकी दो मैच जीतकर मुंबई से आगे निकलने का मौका है। वहीं, चेन्नई की टीम अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतकर दूसरे स्थान पर बनी रह सकती है। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। बाकी सभी टीमों को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए लीग मैच के बाकी मुकाबले जीतने होंगे।



लखनऊ ने बनाए 177 रन
मार्कस स्टोइनिस के नाबाद अर्धशतक और क्रुणाल पंड्या की संयम भरी पारी से लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 177 रन का स्कोर बनाया। स्टोइनिस ने 47 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए, जबकि क्रुणाल ने 42 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। स्टोइनिस ने चार चौक और आठ छक्के लगाए। वहीं, क्रुणाल ने एक चौका और एक छक्का लगाया। मुंबई की ओर से जेसन बेहरनडॉर्फ ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रुणाल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़कर चले गए। स्टोइनिस और क्रुणाल ने चौथे विकेट के लिए 59 गेंदों में 82 रन की साझेदारी निभाकर टीम को शुरुआती झटकों से बाहर निकाला। एक समय लखनऊ तीन विकेट पर 35 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।

17 ओवर तक लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 123 रन था, लेकिन स्टोइनिस ने 18वें ओवर में जॉर्डन की गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके लगाकर 24 रन बना डाले। उन्होंने 19वें ओवर में बेहरनडॉर्फ की गेंदों पर दो छक्के लगाकर 15 रन बनाए। आखिरी ओवर आकाश मेधवाल ने किया और उनके ओवर में 15 रन बनाए। उनकी पांचवीं गेंद पर जॉर्डन ने पूरन का कैच छोड़ दिया। आखिरी गेंद पर स्टोइनिस ने छक्का लगा दिया। स्टोइनिस और पूरन ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेदों में तेजी से नाबाद 60 रन की साझेदारी की।

नहीं चली लखनऊ की सलामी जोड़ी
लखनऊ ने एक बड़ा प्रयोग करते हुए क्विंटन डिकॉक के साथ दीपक हुड्डा को ओपनिंग के लिए भेजा लेकिन वह अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। जेसन बेहरनडॉर्फ ने धीमी गेंद पर फेंककर हुड्डा को चकमा देकर टिम डेविड के हाथों कैच आउट करा दिया। फिर अगली गेंद पर उन्होंने प्रेरक मांकड़ को बिना खाता खोले आउट कर दिया। पावरप्ले तक लखनऊ की टीम शुरुआती छह ओवर में दो विकेट पर सिर्फ 35 रन ही बना पाई। इसके अगले ओवर में चावला ने अपनी फिरकी में डिकॉक को फंसाया जो किशन को कैच देकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद स्टोइनिस और कप्तान क्रुणाल ने टीम की पारी को संभाल लिया। दोनों खराब गेंदों पर बाउंड्री लगाते रहे और टीम का स्कोर 14 ओवर में 100 रन तक पहुंचा दिया।

मुंबई की शानदार शुरुआत
178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। रोहित और ईशान की जोड़ी ने पावरप्ले के अंदर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। पावरप्ले में मुंबई ने बिना कोई विकेट खोए 58 रन बनाए। इसके बाद रोहित शर्मा 37 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने। अगले ओवर में किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन बिश्नोई ने उन्हें भी 59 रन के स्कोर पर आउट कर दिया और मैच में लखनऊ की वापसी कराई। इन दोनों के आउट होते ही मुंबई की रन गति रुक गई और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गए। 



115 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद मुंबई के लिए लखनऊ की पिच पर 178 रन का लक्ष्य आसान नहीं था। ऐसे में टिम डेविड ने नेहल वधेरा के साथ साझेदारी की, लेकिन वधेरा 20 गेंद में 16 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हो गए। हालांकि, टिम डेविड दूसरे छोर पर बने रहे और बड़े शॉट खेलकर मुंबई को मैच में बनाए रखा। इस बीच विष्णु विनोद भी दो रन बनाकर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए और मुंबई की टीम मुश्किल में आ गई।



अंत में कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने पूरी कोशिश की, लेकिन मोहसिन खान ने आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बनने दिए। मुंबई की टीम 172 रन ही बना सकी और मैच पांच रन से हार गई। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। मोहसिन खान को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed