{"_id":"69f768bd8eed5c57b20eb837","slug":"mi-vs-lsg-ipl-2026-47th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG Playing 11: प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने उतरेंगे मुंबई-लखनऊ, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs LSG Playing 11: प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने उतरेंगे मुंबई-लखनऊ, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
Sun, 03 May 2026 08:54 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 03 May 2026 08:54 PM IST
सार
MI vs LSG Playing 11 Today Prediction: मुंबई इंडियंस को आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस दौरान मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार याद की फॉर्म पर भी नजरें होंगी।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम मुंबई
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच सोमवार को आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धूमिल होती उम्मीदों को फिर से जगाने के लिए बेताब हैं। यह मुकाबला सीजन की सबसे निचले पायदान पर मौजूद टीमों के बीच है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स आठ में से छह मकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद है। ये टीम लगातार पांच हार से जूझ रही हैं। उनकी सबसे ताजा शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली दिल तोड़ने वाली हार है।
विज्ञापन
लखनऊ की बल्लेबाजी चिंता का विषय
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी टीम को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में बार-बार मिल रही असफलताओं के कारण संघर्ष करना पड़ा है, जबकि उनके गेंदबाजों ने सराहनीय प्रयास किए हैं। अपने पिछले मुकाबले में, मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी बेकार चली गई, जबकि निकोलस पूरण से जुड़ा एक विवादास्पद सुपर ओवर का फैसला टीम को भारी पड़ा।

रोहित की वापसी पर होंगी नजरें
मुंबई इंडियंस ने नौ में से सात मैच गंवा दिए हैं। यह टीम नौवें पायदान पर है। एमआई इस मुकाबले में लगातार तीन हार के बाद उतरेगी, जिसमें हाल ही में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट की करारी हार भी शामिल है। मुंबई का अभियान प्रमुख खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या के लगातार बदलते प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है। हार्दिक की कप्तानी भी अब सवालों के घेरे में आ गई है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से टीम कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिससे अब टीम के पास आगे बढ़ने के लिए गलतियों की गुंजाइश बहुत कम बची है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, एएम गजनफर।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, जॉर्ड लिंडे।

हम यहां आपको लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2026 का मैच 04 मई यानी सोमवार को खेला जाएगा।
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2026 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।