फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs KKR Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs kolkata knight riders IPL 2024 live streaming

MI vs KKR Playing-11: प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक, आज कोलकाता से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, देखें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 03 May 2024 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 May 2024 03:05 PM IST
सार

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Playing 11 Prediction : बल्लेबाजी में अति आक्रामक रवैये का केकेआर को फायदा मिला है, लेकिन गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। मिचेल स्टार्क प्रति ओवर 12 की दर से रन लुटा रहे हैं और उन्हें सात ही विकेट मिले हैं।

विज्ञापन
MI vs KKR Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs kolkata knight riders IPL 2024 live streaming
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी कमजोरियों से पार पाने के इरादे से उतरेगी। नौ मैचों में छह जीत के बाद 12 अंक लेकर केकेआर तालिका में दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की लग रही है।
विज्ञापन


हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को हर विभाग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके किसी तरह की कोताही से बचना होगा। केकेआर ने पिछले छह में से तीन मैच गंवाए हैं और पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके उसे हराया, लेकिन फिर केकेआर ने वापसी करके दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से मात दी।
विज्ञापन

MI vs KKR Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs kolkata knight riders IPL 2024 live streaming
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : IPL/BCCI
आक्रामक रवैये से कोलकाता को हुआ फायदा
बल्लेबाजी में अति आक्रामक रवैये का केकेआर को फायदा मिला है, लेकिन गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। मिचेल स्टार्क प्रति ओवर 12 की दर से रन लुटा रहे हैं और उन्हें सात ही विकेट मिले हैं। बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर ऑस्ट्रेलिया का यह तेज गेंदबाज कोई कमाल नहीं कर पा रहा। हर्षित राणा ने सर्वाधिक 11 विकेट लिए हैं, लेकिन दिल्ली के अभिषेक पोरेल के विकेट पर अति आक्रामक जश्न मनाने के कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है। वैभव अरोड़ा ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं।

वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों की मददगार पिच के लिए मशहूर है और इस पर 200 से अधिक का स्कोर बनना तय है। नजरें रिंकू सिंह पर भी होंगी जिन्हें टी-20 विश्व कप के लिए भारत की मुख्य टीम में जगह नहीं मिलने से काफी बहस हो रही है। उन्हें इस साल आईपीएल में खेलने का अधिक समय ही नहीं मिल सका।

MI vs KKR Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs kolkata knight riders IPL 2024 live streaming
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए हर मुकाबला करो या मरो वाला
दूसरी ओर मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर लग रही है। हालांकि, उसे चार मैच और खेलने हैं और इनमें सभी जीतने पर भी उसके 14 ही अंक होंगे जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए शायद कम होंगे। मुंबई के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए यहां से सभी मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि बाकी टीमें अपने मैच बड़े अंतर से हारें।

जसप्रीत बुमराह ( 14 विकेट ) और गेराल्ड कोएत्जी (13 विकेट ) मुंबई के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं, लेकिन एक ईकाई के रूप में टीम गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने तीन अर्धशतक समेत 343 रन बनाए हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाज नाकाम ही रहे हैं।
विज्ञापन

MI vs KKR Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs kolkata knight riders IPL 2024 live streaming
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
रोहित से अच्छे ओपनिंग की दरकार
ईशान किशन लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और पावरप्ले में विकेट गंवाना मुंबई की कमजोरी रही है।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 158. 29 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, लेकिन लगातार बड़ी पारियां नहीं खेल सके हैं। टी-20 विश्व कप से पहले उनके फॉर्म पर भी नजरें होंगी। वहीं सूर्यकुमार यादव ने दो अर्धशतक बनाए हैं, लेकिन अपनी क्षमता के साथ पूरी तरह न्याय नहीं कर सके हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या बल्ले या गेंद किसी से भी कमाल नहीं कर सके हैं। हालांकि, टी-20 विश्व कप टीम का उपकप्तान बनाए जाने से उनका मनोबल बढ़ा होगा।

MI vs KKR Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs kolkata knight riders IPL 2024 live streaming
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह (इम्पैक्ट सब: नमन धीर)।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट सब: अंगकृष रघुवंशी)।

MI vs KKR Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs kolkata knight riders IPL 2024 live streaming
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 51वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सीजन का 51वां मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला तीन मई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सीजन का 51वां मैच?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लीग का 51वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

MI vs KKR Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs kolkata knight riders IPL 2024 live streaming
बाउड्री के पास फिल्डिंग पर उत्साहित रहे दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed