फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mi vs dc wpl 2025 final mumbai indians captain harmanpreet kaur says we will take advantage of playing in home

MI vs DC Final: खिताबी जंग के लिए तैयार हैं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर, बोलीं- घर में खेलने का फायदा मिलेगा

Fri, 14 Mar 2025 08:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Mar 2025 08:59 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस ब्रेबोर्न स्टेडियम पर तीन मैच खेल चुकी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने यहां एक भी मैच नहीं खेला है। एमआई की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि उन्हें इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
mi vs dc wpl 2025 final mumbai indians captain harmanpreet kaur says we will take advantage of playing in home
मुंबई इंडियंस - फोटो : WPL-X (Screengrab)

विस्तार

कप्तान हरमनप्रीत कौर को यकीन है कि ब्रेबोर्न स्टेडियम से वाकफियत के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को महिला प्रीमियर लीग फाइनल में उन्हें फायदा मिलेगा। मुंबई इंडियंस इस मैदान पर तीन मैच खेल चुकी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने यहां एक भी मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MI vs DC: फाइनल में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, नोरा फतेही बिखेरेंगी खूबसूरती का जलवा; कब-कहां और कैसे देखें मैच
विज्ञापन

 

'हम यहां के हालात से पूरी तरह वाकिफ हैं'
हरमनप्रीत ने शुक्रवार को मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा- 'हम इसी पिच पर, इसी मैदान पर फाइनल खेलने जा रहे हैं। यहां तीन मैच खेलने के बाद हालात से बखूबी वाकिफ हैं। हमने चार दिन में यहां तीन मैच खेले हैं।' उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन के व्यस्त कार्यक्रम का टीम पर असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा, 'मैं इसे सकारात्मक लेती हूं। हमें पता है कि कहां गेंद डालनी है, कैसे बल्लेबाजी करनी है और किन ओवरों में एहतियात के साथ खेलना है । हमने यहां चार दिन में तीन मैच खेले हैं लेकिन तीनों का पूरा मजा लिया और कल भी अहम मैच है।'

तालिका में शीर्ष पर रहकर दिल्ली ने किया फाइनल में प्रवेश
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी मेग लैनिंग महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। वह और उनकी टीम पहला डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दिल्ली की पुरुष टीम भी अभी तक आईपीएल जीतने में नाकाम रही है। दिल्ली की टीम ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में सीधे प्रवेश किया जबकि मुंबई की टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन

'हम पूरी तरह तैयार हैं'
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, 'हमारी टीम में काफी ऊर्जा है और मैं पहले भी कह चुकी हूं कि इस मौके को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमने यहां अभ्यास किया है और कई खिलाड़ी यहां खेल चुके हैं लिहाजा हालात हमारे लिये कोई मसला नहीं है।' दिल्ली की टीम ने आखिरी लीग मैच सात मार्च को खेला और लैनिंग ने कहा कि इससे फाइनल के लिये उन्हें तरोताजा रहने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, 'टूर्नामेंट के आखिर में काफी व्यस्त कार्यक्रम था लिहाजा यह ब्रेक तरोताजा होने के लिये अच्छा रहा।'

ये भी पढ़ें: WPL 2025 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, सामने होगी मुंबई की चुनौती; देखें संभावित प्लेइंग 11

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, कीर्तना बालाकृष्णन, नादिन डी क्लर्क, नताली साइवर-ब्रंट, परुनिका सिसौदिया, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, जी कमलिनी (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सैका इशाक और शबनीम इस्माइल।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेह दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासन, मारिजैन कैप, मिन्नू मणि, एन चरणी, निकी प्रसाद, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), सारा ब्राइस (विकेटकीपर) और तितास साधु।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed