फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs DC Highlights Delhi vs Mumbai Today Match Women IPL Scorecard News

WPL 2023: गेंदबाजों के दम पर मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली की पहली हार

Thu, 09 Mar 2023 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Mar 2023 10:37 PM IST
सार

मुंबई की टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके छह अंक हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा। वह तीन मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
MI vs DC Highlights Delhi vs Mumbai Today Match Women IPL Scorecard News
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत हासिल की। गुरुवार (नौ मार्च) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसका यह निर्णय गलत साबित हुआ। टीम 18 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। जवाब में मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


मुंबई की टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके छह अंक हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा। वह तीन मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके चार अंक हैं। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स को दो-दो अंक हैं। बेहतर नेट रनरेट से यूपी की टीम तीसरे स्थान पर है। गुजरात चौथे और एक भी मैच नहीं जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की पांचवें पायदान पर है।
विज्ञापन

MI vs DC Highlights Delhi vs Mumbai Today Match Women IPL Scorecard News
हीली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया - फोटो : WPL
हीली मैथ्यूज का ऑलराउंड प्रदर्शन
मुंबई के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सायका इशाक, इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। उसके लिए पूजा वस्त्राकर ने एक विकेट हासिल किया। उसके बाद बल्लेबाजी में यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। हीली मैथ्यूज ने 32 रनों का योगदान दिया। नताली सीवर 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं।

दिल्ली के लिए लैनिंग ने बनाए सर्वाधिक रन
इससे पहले दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 25 और राधा यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन तीनों को अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। एलिस कैप्सी छह और तानिया भाटिया चार रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली वर्मा, मरिजान कैप और जेस जोनासेन दो-दो रन ही बना सकीं। मिन्नू मणी और तारा नौरिस खाता नहीं खोल सकीं। शिखा पांडे ने नाबाद चार रन बनाए।

MI vs DC Highlights Delhi vs Mumbai Today Match Women IPL Scorecard News
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : WPL
अगला मुकाबला किससे?
मुंबई का अगला मुकाबला 12 मार्च को यूपी वॉरियर्स से होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मार्च को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed