फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   melbourne renegades celebrate win too early in womens big bash league match

जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा, अचानक पलट गई बाजी और वीडियो मचा रहा है धूम

Thu, 04 Jan 2018 04:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
melbourne renegades celebrate win too early in womens big bash league match
मेलबर्न रेनेगेड्स

किसी भी मैच में उसके नतीजे आने से पहले जश्न मनाना किस कदर भारी पड़ सकता है, इसका उदाहरण महिला बिग बैश लीग के एक मैच में देखने को मिला। दरअसल, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स वूमन के बीच टूर्नामेंट का 25वां मैच खेला गया। मेलबर्न टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान विपक्षी टीम के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा।  जवाब में लक्ष्‍य का पीछा करते हुए सिडनी की टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। सिडनी का स्‍कोर इस समय 118 रन था। सारा एली ने एमी सेटर्थवेट की गेंद को शॉट फाइन लेग की ओर खेला और एक रन ले लिया।

विज्ञापन


फील्‍डर क्रिस ब्रिट ने गेंद विकेटकीपर एमा इंग्लिस की ओर फेंकी, लेकिन अति उत्‍साह में विकेटकीपर एमा ने जीत का जश्‍न मनाने की शैली में गेंद को उछाल दिया। इसका फायदा उठाते हुए सारा ने दूसरा रन भी पूरा कर लिया। हालांकि, बाद में इसे रन मान लिया गया और टीम का स्कोर बराबरी तक पहुंचा गया। विकेटकीपर इसी गलती के चलते मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया। हालांकि सुपर ओवर में मैच मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पढ़ेंः- BBL: वॉटसन ने खेली तूफानी पारी, 300 छक्के पूरे कर स्पेशल क्लब में हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान एमी सैटरथवेट ने बनाए। उन्होंने 44 गेंदों पर 44 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके भी मारे। वहीं मैच को सुपर ओवर तक ले जाने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज एमा इंग्लिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 31 रन बनाए, जबकि टीम के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। दूसरी तरफ सिडनी वूमन सिक्सर्स की तरफ से कप्तान एलिसा पैरी ने सबसे अधिक 37 बनाए। पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का भी मारा। हालांकि वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सकीं।

देखें वीडियोः-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed