{"_id":"6831ae9dfc33f2ddaf099548","slug":"matthew-forde-scored-the-fastest-odi-half-century-equalled-ab-de-villiers-record-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Matthew Forde: मैथ्यू फोर्ड ने रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज वनडे अर्धशतक; इस मामले में की डिविलियर्स की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Matthew Forde: मैथ्यू फोर्ड ने रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज वनडे अर्धशतक; इस मामले में की डिविलियर्स की बराबरी
Sat, 24 May 2025 05:03 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 24 May 2025 05:03 PM IST
सार
डबलिन में खेले गए इस मुकाबले में 23 वर्षीय बल्लेबाज ने 19 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाए। इस विस्फोटक पारी के दौरान उनके बल्ले से दो चौके और आठ छक्के निकले। इसी के साथ फोर्ड ने एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
मैथ्यू फोर्ड
- फोटो : ICC
विस्तार
वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज मैथ्यू फोर्ड ने सबसे तेज अर्धशतक के साथ तहलका मचा दिया। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में फोर्ड ने दमदार प्रदर्शन किया और 16 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जो दिग्गज बल्लेबाज ने 2015 में बनाया था।
विज्ञापन
डबलिन में खेले गए इस मुकाबले में 23 वर्षीय बल्लेबाज ने 19 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाए। इस विस्फोटक पारी के दौरान उनके बल्ले से दो चौके और आठ छक्के निकले। इसी के साथ फोर्ड ने एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली। पूर्व खिलाड़ी ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, अब फोर्ड ने भी इतनी ही गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर उनकी बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
- एबी डिविलियर्स- 16 गेंद, जोहानिसबर्ग
- मैथ्यू फोर्ड- 16 गेंद, डबलिन
- सनथ जयसूर्या- 17 गेंद, सिंगापुर
- एमडीकेजे परेरा- 17 गेंद, पल्लेकेले
- मार्टिन गप्टिल- 17 गेंद, क्राइस्टचर्च
- लियाम लिविंगस्टोन- 17 गेंद, एम्स्टलवीन