{"_id":"4492d72c-a20d-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-rajsthan-vs-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की हैट्रिक पर होगी राजस्थान की निगाहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत की हैट्रिक पर होगी राजस्थान की निगाहें
पुणे/एजेंसी
Updated Thu, 11 Apr 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पुणे वॉरियर्स से होगा।
विज्ञापन
राजस्थान की निगाहें जहां इस मैच में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी वहीं पुणे हार की हैट्रिक बचाने की कोशिश करेगा।
दिल्ली डेयरडेविल्स और गत विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स जैसी मजबूत टीम को शिकस्त देकर राजस्थान की टीम आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही है।
दूसरी तरफ पुणे वॉरियर्स का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है और वह सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों शिकस्त झेलकर अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है।
पुणे का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अब तक हर विभाग में बेहद कमजोर रहा है। उसके पास रोबिन उथप्पा, मार्लोन सैमुअल्स, रोस टेलर और युवराज सिंह जैसे स्तरीय खिलाड़ी हैं लेकिन सभी ने अब तक निराश किया है।
विज्ञापन