{"_id":"699888b700c867f77b044a94","slug":"match-officials-named-for-t20-world-cup-2026-super-eight-know-details-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2026: सुपर-8 चरण के लिए आईसीसी ने की मैच अधिकारियों की घोषणा, लिस्ट में तीन भारतीय शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2026: सुपर-8 चरण के लिए आईसीसी ने की मैच अधिकारियों की घोषणा, लिस्ट में तीन भारतीय शामिल
Fri, 20 Feb 2026 09:46 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:46 PM IST
सार
रविवार से शुरू हो रहे सुपर-8 चरण में अनुभवी अंपायरों और रेफरी की टीम मैदान पर नजर आएगी। कुल 16 अंपायर (आईसीसी एलीट पैनल और इमर्जिंग अंपायर समूह से) और चार एलीट पैनल मैच रेफरी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
आईसीसी अंपायर
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। इस चरण में कुल 16 अंपायर (आईसीसी एलीट पैनल और इमर्जिंग अंपायर समूह से) और चार एलीट पैनल के मैच रेफरी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान से आगाज
सुपर-8 का पहला मुकाबला कोलंबो में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच में रॉडनी टकर और पॉल राइफल ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। अल्लाहुद्दीन पालेकर टीवी अंपायर की भूमिका निभाएंगे, जबकि सैम नोगाज्स्की चौथे अंपायर होंगे।

ग्रुप-1 के मुकाबले
ग्रुप-1 की शुरुआत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगी, जो 2024 फाइनल का रीमैच है। इस मैच में क्रिस गैफनी और रिचर्ड केटलब्रो ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। एलेक्स व्हार्फ टीवी अंपायर और क्रिस ब्राउन चौथे अंपायर होंगे। 1 मार्च को कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सुपर एट के अंतिम मैच में गैफनी और व्हार्फ की जोड़ी नजर आएगी। वहीं 26 फरवरी को भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में व्हार्फ और केटलब्रो ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

धर्मसेना का 50वां टी20 अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार धर्मसेना ने हाल ही में अपने 50वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग की। वह 26 फरवरी को वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में शाहिद सैकत के साथ और 1 मार्च को दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे मैच में रिचर्ड इलिंगवर्थ के साथ अंपायरिंग करेंगे। 23 फरवरी को मुंबई में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में रिचर्ड इलिंगवर्थ और जयरामन मदनगोपाल अंपायर होंगे।

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण के मैच रेफरी
रंजन मदुगले, एंड्रयू पायक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन, जवागल श्रीनाथ।
अंपायर: रॉडनी टकर, पॉल राइफल, अल्लाहुदीन पालेकर, सैम नोगाज्स्की, नितिन मेनन, एड्रियन होल्डस्टॉक, अहसान रजा, आसिफ याकूब, रिचर्ड केटलब्रो, क्रिस गैफनी, एलेक्स व्हार्फ, क्रिस ब्राउन, रिचर्ड इलिंगवर्थ, जयरामन मदनगोपाल, शाहिद सैकत, कुमार धर्मसेना।