Maharashtra Premier T20 League: रन लेने के चक्कर में पिच पर टकराकर गिरे बल्लेबाज, फिर भी नहीं हुए रनआउट; Video
दो बल्लेबाज रन लेने की जद्दोजहद में टकराकर गिर पड़े लेकिन विपक्षी टीम के फीलडर उन्हें रनआउट नहीं कर पाए। इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह घटना रायगढ़ रॉयल्स और कोल्हापुर टस्कर्स के बीच मुकाबले की है। शुक्रवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला खेला जा रहा था। रायगढ़ रॉयल्स के बल्लेबाज विक्की ओस्तवाल ने 165 रनों का पीछा करते हुए कवर्स की तरफ शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने एक रन आसानी से पूरा कर लिया, लेकिन जब वह दूसरे रन के लिए दौड़े तो वह अपने साथी बल्लेबाज से टकरा गए और पिच पर ही गिर पड़े। तभी कोल्हापुर टस्कर्स के फील्डरों ने मौके का फायदा उठाने की कोशिश की और नॉन स्ट्राइकर एंड पर दूसरे बल्लेबाज को रनआउट करने की कोशिश की, लेकिन वह चूक गए। इसके बाद अन्य फील्डर स्ट्राइकर्स एंड की तरफ दौड़ा और रनआउट करने की कोशिश की लेकिन उसका थ्रो मिस हो गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Collided, but never gave up — still made the crease! ✅
— MPLT20Tournament (@mpltournament) June 20, 2025
Vicky Ostwal. TAKE A BOW 👏#AdaniMPL2025 #RRvsPBGKT #ThisIsMahaCricket pic.twitter.com/LXsssa740e
ओस्तवाल ने 54 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी की बदौलत रायगढ़ रॉयल्स ने कोल्हापुर टस्कर्स को हरा दिया और क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस तरह कोल्हापुर टस्कर्स का सफर समाप्त हो गया।