{"_id":"5bb0e052867a554efb619fe6","slug":"mashrafe-mortaza-says-bangladesh-must-overcome-mental-block-in-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी गेंद पर हारने के बाद बांग्लादेशी कप्तान का बयान, 'खिताब से पहले मानसिक अवरोध से जीतना जरूरी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरी गेंद पर हारने के बाद बांग्लादेशी कप्तान का बयान, 'खिताब से पहले मानसिक अवरोध से जीतना जरूरी'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
mashrafe mortaza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के कप्तान मशरेफी मुर्तजा ने कहा कि अगर उनकी टीम को फाइनल जैसे महतवपूर्ण मैचों में जीत दर्ज करनी है तो पहले उसे इन मैचों से जुड़े मानसिक अवरोध से पार पाना होगा। बांग्लादेश को एशिया कप फाइनल में भारत से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। किसी टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश की इस साल तीसरी हार है। वह जनवरी में तीन देशों के एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका से और मार्च में टी20 टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले में भारत से हार गया था।
विज्ञापन
मुर्तजा ने शनिवार की रात टीम के दुबई से यहां पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा, 'कुछ कारणों से हम खिताब नहीं जीत पाये। अगर एक बार हम खिताब जीतने में सफल रहते हैं तो आगे हमारे लिये आसानी होगी।' उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर कुछ मानसिक अवरोध है। टूर्नामेंट को जीतने के लिये इस बाधा से पार पाना जरूरी है।'
विज्ञापन