{"_id":"d2bcea44-e455-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"many-catches-dropped-against-sri-lanka-at-jamaica-says-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई कैच छोड़े इसलिए हाथ से निकल गया मैच: कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कई कैच छोड़े इसलिए हाथ से निकल गया मैच: कोहली
जमैका/एजेंसी
Updated Thu, 04 Jul 2013 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकोणीय वन डे सीरीज में लगातार दूसरी हार झेलने के बाद टीम इंडिया के लिए आगे की राह और मुश्किल हो गई है। दूसरे मैच में श्रीलंका के हाथों 161 रनों से मिली शिकस्त के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमारे लिए यह मैच काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमने बेहद खराब गेंदबाजी की और हमारी बल्लेबाजी भी अच्छी नहीं थी। यह समय हमारे लिए अपने खेल पर गौर करने का है। हमें अभी दो मैच और खेलने हैं और इसलिए हमें अब अपने प्रदर्शन की समीक्षा करनी होगी।'
विज्ञापन
श्रीलंका से हार के 5 कारण
विज्ञापन
एमएस धोनी के चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे कोहली ने हार के कारणों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा, 'हमने कई कैच छोडे़ और इससे भी मैच हाथ से निकल गया। हालांकि किसी एक खिलाड़ी को हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।’
इस चौंकाने वाले फैसले से हुई टीम इंडिया की हार!
गौरतलब है कि इस सीरिज में टीम इंडिया दो मैच हार चुकी है। पहले मैच में वेस्टइंडीज और दूसरे में श्रीलंका ने हराया। अब सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को बाकी के दो मैच जीतने होंगे।
वहीं, श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि हमें इस जीत की जरूरत थी खासतौर पर टॉस हारने के बाद हम बैकफुट पर थे। जयवर्धने ने अपना क्लास दिखाया।
श्रीलंका ने भी भारत को हराया (फोटो गैलरी)
थरंगा शुरू में कुछ संघर्ष करते नजर आए लेकिन इसके बाद उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हम 250 का स्कोर बनाना चाहते थे लेकिन महेला और थरंगा ने हमें विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।