{"_id":"5e345b9e8ebc3e4b166c41ef","slug":"manish-pandey-says-we-will-go-for-5-0-series-whitewash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZvIND: इस खिलाड़ी को पूरा यकीन, कहा- '5-0 से करेंगे न्यूजीलैंड का सफाया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvIND: इस खिलाड़ी को पूरा यकीन, कहा- '5-0 से करेंगे न्यूजीलैंड का सफाया'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 01 Feb 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगतार दूसरे मैच में सुपर ओवर में मिली जीत को टीम का कभी हार ना मानने वाले जज्बा करार देते हुए कहा कि उनकी कोशिश श्रृंखला का 5-0 से जीतने की होगी।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड की टीम ने एक बार फिर आसानी से लक्ष्य हासिल करने वाली स्थिति से शुक्रवार को यहां मैच गंवा दिया जिससे पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत की बढ़त 4-0 की हो गई। दोनों टीमें रविवार को श्रृंखला का आखिरी मुकाबले माउंट मौनगानुई में खेलेगी। पांडे ने टीम को खराब शुरुआत से उबार कर 36 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए। जिससे भारत ने आठ विकेट पर 165 रन बनाया।
3 of 5
Manish Pandey
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, 'यही हमारा मंत्र है, सिर्फ इन दो मैचों में नहीं हम किसी भी मैच में आखिरी गेंद तक हार नहीं मानेंगे। अगर आप इस मानसिकता से खेलेंगे तो आपको इस तरह के सुपर ओवर वाले मैच मिलेंगे और आपके पास वहां से जीतने का मौका होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'हम हमारे पर श्रृंखला को 5-0 से जीतने का मौका है और ऐसा करना बेहद ही शानदार होगा। पांचवें मैच में हमारी कोशिश यही होगी। किसी भी टीम ने इससे पहले ऐसा नहीं किया है ऐसे मुझे लगता है इसकी शुरुआत करना शानदार होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
मनीष पांडे
- फोटो : BCCI
पांडे से जब पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों को इस बात का भरोसा था कि वे एक बार फिर सुपर ओवर में जीतेंगे तो उन्होंने कहा, 'बीच के ओवरों में लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल जाएगा। लेकिन पिछले मैच में हम ऐसा करने में सफल रहे थे जिससे हमारा विश्वास और बढ़ा कि हम मैच को सुपर ओवर तक लेकर जा सकते हैं। हम आखिरी के कुछ गेंदों से पहले आश्वस्त थे कि मैच सुपर ओवर में जाएगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।