{"_id":"a6b51b70b789d99db2a40b21eedb35c3","slug":"manish-pandey-calls-for-blue-jersy-in-t20i-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया में IPL के एक और सितारे की एंट्री ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया में IPL के एक और सितारे की एंट्री
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Oct 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के अंतिम 2 मैचों और एकमात्र ट्वंटी-20 के लिए मंगलवार को टीम इंडिया का चयन कर दिया गया। पिछली बार की तरह इस बार भी चयनकर्ताओं ने अपने चयन से सभी को चौंका दिया है। साथ ही आईपीएल में चमकने वाले सितारों पर चयनकर्ता फिर मेहरबान दिखे।
टीम इंडिया 5 मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज के साथ 1-1 से बराबरी पर है और जबकि तीसरा मैच (विशाखापट्टनम) तूफान के कारण रद कर दिया गया था। सीरीज के अंतिम 2 मुकाबले बेहद निर्णायक साबित होंगे जो क्रमशः धर्मशाला (17 अक्टूबर) और कोलकाता (20 अक्टूबर) में खेले जाने हैं।
भारतीय चयनकर्ताओं ने वनडे सीरीज से पहले शुरुआती सिर्फ 3 मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था। आज उन्होंने अंतिम 2 मैचों के लिए टीम की घोषणा करते हुए गुजरात के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अक्षर पटेल को वनडे और टी-20 टीम में शामिल कर लिया।

सीरीज में टीम इंडिया के होंगे 15वें खिलाड़ी
गुजरात के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अक्षर पटेल को दूसरी बार भारतीय टीम के लिए शामिल किया गया है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम के 15वें खिलाड़ी होंगे। चयनकर्ताओं ने पहले 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था।
अक्षर रणजी में गुजरात के लिए खेलते हैं, इसके अलावा आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल हैं। टीम इंडिया में दूसरी बार शामिल होने वाले अक्षर ने आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सत्र में वह आईपीएल में बतौर आलराउंडर गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कामयाब रहे थे।
वनडे के लिए घोषित टीम इंडिया- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मुरली विजय, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल।

अभ्यास मैच के लिए कप्तान बने सुरेश रैना
अक्षर पटेल को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश के खिलाफ इस साल जून में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए शामिल किया गया था। वह भारत के लिए 3 वनडे मैच खेल चुके हैं। हालांकि इस दौरान वह एक ही विकेट झटक सके थे।
वह हाल ही में खत्म हुए चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे सबसे सफल फिरकी गेंदबाज रहे थे। कोलकाता नाइटराइडर्स के सुनील नारायन के बाद अक्षर दूसरे नंबर पर थे। अक्षर ने 5 मैचों से 8 विकेट झटके थे। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इस सीजन 17 मैचों में 23.82 की बेहतरीन औसत से 17 विकेट झटके।
इसके अलावा चयनकर्ताओं ने सीमित ओवरों के मुकाबले खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज और बोर्ड अध्यक्ष के बीच कानपुर में होने वाले 3 दिवसीय अभ्यास मैच के लिए सुरेश रैना की अगुवाई में टीम की घोषणा कर दी है।
रैना ने अगस्त 2012 के बाद से अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। रैना के अलावा चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर रहने को मजबूर रोहित शर्मा को भी इस अभ्यास मैच के लिए शामिल किया गया है। साथ ही लोकल ब्वॉय और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को अभ्यास मैच में खेलने का मौका दिया गया है।

आईपीएल सितारे मनीष पांडे की लग गई 'लॉटरी'
संदीप पाटिल की अगुवाई में भारतीय चयनकर्ताओं ने आईपीएल के एक और सितारे को नीली जर्सी पहनने का मौका दे दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद होने वाले एकमात्र ट्वंटी-20 मैच के लिए भी टीम का चयन किया है।
इस टीम में शामिल नया नाम मनीष पांडे का ही है। उन्हें पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने मनीष को पहली बार नीली जर्सी पहनने का मौका होगा। वह आईपीएल के सभी सत्रों में भाग ले चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 116.43 की औसत से 106 मैचों में 2373 रन बनाए हैं। मनीष ने इस सीजन अपनी टीम के लिए 16 मैचों में 30.84 की औसत से 401 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 117.94 रहा।
कर्नाटक के मध्य क्रम के बल्लेबाज मनीष के करियर के लिए यह साल बेहद शानदार रहा है। वह इस साल जिस-जिस टीम के लिए खेले उसने खिताब जरूर हासिल किए। उनकी टीम ने रणजी के अलावा इरानी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, आईपीएल और कर्नाटक प्रीमियर लीग में खिताबी जीत हासिल की।

बिन्नी, करन और संजू सैमसन की वापसी
बल्लेबाज मनीष पांडे को पहली बार किसी राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी, करन शर्मा और संजू सैमसन की टीम इंडिया की टी-20 टीम में वापसी हुई है। इन तीनों क्रिकेटरों को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया था।
ये तीनों क्रिकेटर इंग्लैंड में खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज में शामिल थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए उन्हें मौका नहीं मिला। हालांकि उन्हें टी-20 में रखा गया है।
T20 के लिए घोषित 14 सदस्यीय टीम इंडिया- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, रवींद्र जडेजा, करन शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, संजू सैमसन, मनीष पांडे, उमेश यादव, और अक्षर पटेल।