फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man held for stalking, harassing cricketer Nitish Rana's wife in Delhi

Nitish Rana's wife Harassment: दिल्ली में नीतीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़, बाइक पर थे आरोपी, दोनों गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 09:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 06 May 2023 09:05 PM IST
सार

नीतीश राणा की पत्नी के साथ साउथ दिल्ली में छेड़छाड़ हुई। इसके बाद कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में दो लोग आरोपी हैं और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Man held for stalking, harassing cricketer Nitish Rana's wife in Delhi
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखे आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी के साथ दिल्ली में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। राणा की पत्नी दक्षिण दिल्ली में थीं, जब दो आरोपियों ने उनका पीछा किया और उन्हें घूरते रहे। घटना के समय वह अपने कार्यालय से कार से घर की ओर जा रही थीं। वहीं आरोपी युवक बाइक से उनकी कार का पीछा लगातार अश्लील इशारे कर रहे थे। इसके बाद दिल्ली के कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में दो लोग आरोपी हैं और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीतीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में कहा गया चार मई को रात साढ़े आठ बजे पीड़िता अपने ड्राइवर के साथ कार में घर जा रही थी। छतरपुर से मॉडल टाउन जाने के दौरान चौराहे में सिग्नल के हरे होने का इंतजार करते समय दो बाइक सवार तेजी से आए। कीर्ति नगर के इस चौराहे पर बाइक पीड़िता की कार से सामने रोकी और महिला की तरफ घूरते हुए कार में हाथ से टक्कर मारी। इस मामले में छह तारीख को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कीर्ति नगर के उस चौराहे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपियों की पहचान चैतन्य शिवम और विवेक के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 18 वर्ष है। एक आरोप पांडव नगर और दूसरा पटेल नगर में रहता है। सोशल मीडिया पर दोनों आरोपियों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
पीड़िता ने मामले को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें आरोपी बाइक से उनकी कार में टक्कर भी मारते नजर आ रहे हैं। वहीं डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में पीड़िता ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर ई-मेल के जरिए शिकायत मिलने के बाद कीर्ति नगर थाना पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद दो आरोपियों की फुटेज से पहचान कर उन्हें पटेल नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वीडियो को शेयर करते हुए पीड़िता ने यह भी लिखा कि घटना के बाद जब उन्होंने घर पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने कहा कि अब आप सुरक्षित घर पहुंच गई हैं, तो इसे जाने दो। अगली बार उनका नंबर नोट कर लेना। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि वह अगली बार उन लोगो का फोन नंबर भी ले लेंगी।

पुलिस ने क्या कहा
वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि पांच मई को ईमेल के जरिए कीर्ति नगर थाना को एक शिकायत मिली। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कीर्ति नगर इलाके की लाल बत्ती पर इंतजार करते हुए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने तेज गति से उनकी कार को ओवरटेक किया और उनकी कार के ठीक सामने अपनी बाइक रोक दी। बाइक पर सवार दो युवक उन्हें घूरने लगे और उन्होंने उसकी कार को अपने हाथों से पीटा। शिकायत मिलने के बाद कीर्ति नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ कर जांच की जा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं नीतीश
नीतीश राणा आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी अगुआई में टीम कुछ खास नहीं कर पाई है। 10 मैच में चार जीत और छह हार के साथ कोलकाता के पास आठ अंक हैं। अंक तालिका में यह टीम आठवें स्थान पर है। नीतीश राणा के लिए भी यह सीजन बहपत अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 10 पारियों में 27.50 के औसत और 149.46 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए हैं। वह इस सीजन 24 चौके और 18 छक्के लगा चुके हैं। गेंद के साथ उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed