फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mahmudullah and bowlers take Bangladesh into tri-series final

महमदुल्लाह और गेंदबाजों के दम पर जिम्बाब्वे को हरा, बांग्लादेश त्रिकोणीय टी-20 के फाइनल में

Thu, 19 Sep 2019 10:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 19 Sep 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Mahmudullah and bowlers take Bangladesh into tri-series final
महमुदुल्लाह

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 39 रन से हराकर त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला के फाइनल में जगह बना लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। महमदुल्लाह ने बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक 62 रन बनाए और मुशफिकुर रहीम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शरुआत बेहद ही खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रिचमंड मुतुम्बामी ने जिम्बाब्वे की पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज दूसरे छोर पर उनका साथ नहीं दे पाया।
विज्ञापन


रिचमंड मुतुम्बामी ने 32 गेंदों में 54 रन बनाए और आखिरी में केएम जार्विस ने 27 रन बनाए। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे की पारी को 136 रन पर समेटकर मैच को अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश के गेंदबाज शैफीउल इस्लाम ने तीन विकेट चटकाए, मुस्तफिजुर रहमान और अमीनुल इस्लाम ने दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed