फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mahendra singh dhoni say about his career in cricket

धोनी की दो-टूक, 'फिलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं'

Mon, 22 Feb 2016 03:28 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
mahendra singh dhoni say about his career in cricket

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह फिलहाल संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। वह अभी लंबी पारी खेलने का इरादा रखते हैं। धोनी ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम में एशिया कप और विश्व टी-20 टूर्नामेंट जीतने का माद्दा है। भारतीय कप्तान एशिया कप के लिए ढाका रवाना होने से पहले रविवार को कोलकाता में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


संन्यास के बारे में बार-बार पूछे जाने वाले सवालों से परेशान धोनी ने कहा कि संन्यास को लेकर मेरा पहले जो जवाब था, वही आज भी है। आप चाहे जितना घुमा फिरा कर पूछें, मेरा जवाब वही रहेगा। धोनी ने साफ किया कि निकट भविष्य में उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


एशिया कप टी-20 में जीत की संभावनाओं का जिक्र करते हुए धोनी का कहना था कि भारतीय टीम में यह टूर्नामेंट जीतने लायक सभी जरूरी तत्व हैं। उन्होंने कहा कि टीम पूरे लय में है। धोनी ने कहा कि एशिया कप में टीम के हर खिलाड़ी को खेलने का मौका दिया जाएगा। विश्वकप से पहले टीम का संतुलन बनाना अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम हर मैच को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। भारत का एशिया कप अभियान 24 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होगा। भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। लेकिन सबका फिट रहना जरूरी है।

लंबी पारी खेलना चाहती है शिखर-रोहित की जोड़ी

mahendra singh dhoni say about his career in cricket

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि वह अपने जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ मिल कर दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली की तरह लंबी पारी खेलना चाहते हैं। वे उन दोनों की तरह बल्कि उससे भी ज्यादा कामयाबी हासिल करना चाहते हैं।

शिखर ने कहा कि वे और रोहित लंबे अरसे से भारतीय पारी की शुरुआत कर रहे हैं। अब हमारे बीच आपसी समझ और तालमेल काफी बेहतर हो गया है। हम एक दूसरे का खेल समझने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि सचिन और सौरभ ने लंबे अरसे तक सलामी जोड़ी के तौर पर जैसी कामयाबी हासिल की, हम दोनों उसे दोहराना चाहते हैं। शायद हम उनके मुकाबले और ज्यादा रिकार्ड तोड़ और बना सकें। इससे हम दोनों के अलावा देश का भी भला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed