फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Maharashtra Cricket Association Adopts Lodha Panel Reforms

लोढ़ा समिति की सिफारिशों को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने किया लागू

Sun, 31 Dec 2017 08:51 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला Updated Sun, 31 Dec 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Cricket Association Adopts Lodha Panel Reforms
आरएम लोढ़ा - फोटो : indianexpress

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने आमसभा की विशेष बैठक में लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया है। एमसीए के अध्यक्ष अभय आपटे ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'एमसीए ने सर्वसम्मति से लोढ़ा समिति की सिफारिशों और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने का फैसला किया है।'

विज्ञापन


इस संबंध में आपटे ने कहा, 'सभी सदस्यों के बीच आम राय थी और मैं खुश हूं की सदस्यों ने व्यक्तिगत हितों से ज्यादा एमसीए को महत्व दिया।' बैठक में सुप्रीम कोर्ट से बर्खास्त बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के भी शामिल थे। इसको लेकर एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिर्के इसलिए इस बैठक शामिल हुए, क्योंकि वह इसके सदस्य हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- BCCI के बड़े अधिकारी को मिले सख्त निर्देश, इतने घंटों में करना है जरूरी काम
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महीने की शुरूआत में एमसीए की प्रबंध समिति ने सिफारिशों को लागू करने पर सहमति जताई थी।

क्या है लोढ़ा समितिः-
जस्टिस आरएम लोढ़ा समिति ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के ढांचे में सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इनमें से चार सुझावों को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है, जिनमें सबसे प्रमुख है - एक राज्य, एक एसोसिएशन। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण सुझावों में पदाधिकारियों के लिए चयन के मानक तय करना, सट्टेबाजी को वैध करना और बीसीसीआई को राइट टु इन्फॉरमेशन (आरटीआई) के तहत लाना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed