{"_id":"5a0d31cc4f1c1b74698bc020","slug":"coa-instructs-ck-khanna-issue-sgm-notice-by-november-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI के बड़े अधिकारी को मिले सख्त निर्देश, इतने घंटों में करना है जरूरी काम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI के बड़े अधिकारी को मिले सख्त निर्देश, इतने घंटों में करना है जरूरी काम
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
सीके खन्ना
- फोटो : Free Press Journal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना को गुरुवार तक विशेष आम सभा (एसजीएम) आयोजित कराने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। विनोद राय की अगुवाई वाली सीओए ने 14 नवंबर को खन्ना को ई-मेल भेजकर उन्हें एसजीएम की तारीख घोषित करने के लिये 48 घंटे का समय दिया था।
विज्ञापन
हालांकि खन्ना ने स्वीकार किया कि उन्हें सीओए से पत्र मिला है और उन्होंने कहा कि वह तय समय सीमा के अंदर एसजीएम की तिथि घोषित कर देंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे सीओए का मेल मिला है, जिसमें 16 नवंबर तक एसजीएम की तिथि घोषित करने के निर्देश दिये गये हैं। मैं अपने साथियों से चर्चा कर रहा हूं। हमें एसजीएम के एजेंडा की सूची पर भी फैसला करना होगा। आम तौर पर एसजीएम बैठक में जाने के लिए 10 दिन आवश्यकता होती है।'
विज्ञापन
पढ़ेंः- अब टीम इंडिया के खिलाड़ी करेंगे बिजनस क्लास में हवाई सफर, BCCI ने दी मंजूरी
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एसजीएम में बीसीसीआई के नए संविधान पर चर्चा की जाएगी। इस संविधान में लोढ़ा समिति की सिफारिशें भी शामिल होंगी। इसके अलावा बैठक में संशोधित घरेलू भुगतान ढांचे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।