फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Madhya Pradesh himanshu mantri scored a century against Vidarbha in ranji trophy 2nd semifinal

Ranji Trophy: विदर्भ के खिलाफ मध्य प्रदेश के मंत्री ने जड़ा शतक, टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

Sun, 03 Mar 2024 04:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 Mar 2024 04:40 PM IST
सार

हिमांशु के शतक की बदौलत मध्य प्रदेश ने विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने इस मैच में 265 गेंदों का सामना किया और 126 रन बनाए। इस दौरान 30 वर्षीय बल्लेबाज ने 13 चौके और एक छक्का जड़ा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh himanshu mantri scored a century against Vidarbha in ranji trophy 2nd semifinal
हिमांशु मंत्री - फोटो : twitter

विस्तार

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में शतकों की बरसात हो रही है। विदर्भ के खिलाफ मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज हिमांशु मंत्री ने शानदार शतक जड़ा है। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक है, जिसे उन्होंने 212 गेंदों में पूरा किया।
विज्ञापन


हिमांशु के शतक की बदौलत मध्य प्रदेश ने विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने इस मैच में 265 गेंदों का सामना किया और 126 रन बनाए। इस दौरान 30 वर्षीय बल्लेबाज ने 13 चौके और एक छक्का जड़ा।  विदर्भ ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए। आवेश खान को चार विकेट मिले। 
विज्ञापन


कैसा रहा मंत्री का करियर?
हिमांशु मंत्री ने 2019 में बड़ौदा के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था। 28 मैचों की 46 पारियों में उन्होंने अब तक 1811 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 165 रन है। लिस्ट ए में भी मंत्री का रिकॉर्ड अच्छा है। तीन मुकाबलों में उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक की सहायता से 260 रन बनाए। 

मध्य प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
हिमांशु मध्य प्रदेश के लिए इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आठ मैचों की 13 पारियों में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले वह ओडिशा और बड़ौदा के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पुड्डुचेरी और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उनके बल्ले से अर्धशतक निकले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed