फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   m Karunanidhi was a great admirer of cricket and greatest fan of CSK says srinivasan

क्रिकेट से था करुणानिधि का गहरा नाता, इस टीम को करते थे जी-जान से सपोर्ट

Wed, 08 Aug 2018 05:31 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
m Karunanidhi was a great admirer of cricket and greatest fan of CSK says srinivasan
M Karunanidhi

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैली हुई है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने करुणानिधि के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए बताया कि वह खेल के प्रति बहुत जुनूनी थे विशेषकर क्रिकेट के लिए। 

विज्ञापन


श्रीनिवासन ने ईटी नाउ से बातचीत में कहा कि करुणानिधि क्रिकेट के बड़े प्रशंसक थे और पूर्व मुख्यमंत्री की पसंदीदा टीम चेन्नई सुपरकिंग्स थी।

श्रीनि ने कहा, 'कुछ ही लोगों को पता होगा कि करुणानिधि खेल प्रेमी थे। वह सबसे ज्यादा क्रिकेट पसंद करते थे। यह उनके बारे में थोड़ा दर्शाता है। वह खेलों को प्रोत्साहित करते रहे। जब भारत अच्छा करता था तो वह खुश होते थे। जब भारत अच्छा नहीं करता था तो मेरे पास उनका फोन आ जाता था। वह आईपीएल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के बहुत बड़े फैन रहे।'

विज्ञापन

चेपॉक और करुणानिधि का कनेक्शन: श्रीनिवासन

m Karunanidhi was a great admirer of cricket and greatest fan of CSK says srinivasan
एन श्रीनिवासन

श्रीनिवासन ने पुराने समय की याद ताजा करते हुए बताया कि कैसे करुणानिधि चेपॉक स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंचते थे। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, 'जब चेन्नई की टीम चेपॉक में खेलती थी, करुणानिधि स्टेडियम में आकर मैच देखते थे। मैं उन्हें देखकर आश्चर्यचकित भी हुआ कि मुख्यमंत्री मैच देखने के लिए उपस्थित हैं। सीएसके ही हार पर वह निराश हो जाते थे।'

श्रीनि ने ध्यान दिलाया, 'करुणानिधि के लिए क्रिकेट जरूरी था। वह क्रिकेट को बहुत पसंद और उसका काफी सम्मान करते थे। दुर्भाग्यवश सीएसके के मैच चेन्नई से हटा दिए गए, नहीं तो करुणानिधि टीम को आईपीएल कप उठाते जरूर देखते।' बता दें कि करुणानिधि की मृत्यु के बाद कई क्रिकेटरों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। इनमें रविचंद्रन अश्विन और मुरली विजय जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed