{"_id":"64072211fb402fa7dc04ac23","slug":"lucknow-super-giants-launched-jersey-for-ipl-2023-knew-what-each-design-in-it-means-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG New Jersey: आईपीएल 2023 के लिए लखनऊ की नई जर्सी जारी, जानें किस डिजाइन का क्या है मतलब?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG New Jersey: आईपीएल 2023 के लिए लखनऊ की नई जर्सी जारी, जानें किस डिजाइन का क्या है मतलब?
Tue, 07 Mar 2023 05:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2023 05:07 PM IST
सार
लखनऊ की नई जर्सी में कई डिजाइन हैं और हर डिजाइन के पीछे कोई न कोई वजह है। लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल के अलावा टीम के मेंटर गौतम गंभीर, मालिक संजीव गोयंका और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी जर्सी लॉन्च में मौजूद रहे।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स की जर्सी लॉन्च के दौरान राहुल, संजीव गोयनका, जय शाह और गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 के लिए लखनूऊ सुपर जाएंट्स की नई जर्सी लॉन्च हो चुकी है। टीम के कप्तान लोकेश राहुल, मेंटर गौतम गंभीर, मालिक संजीव गोयंका और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम की नई जर्सी लान्च की। लखनऊ की नई जर्सी बैगनी रंग की है, जबकि पुरानी जर्सी आसमानी रंग की थी। लखनऊ की पुरानी जर्सी में भी हर डिजाइन के पीछे कोई न कोई वजह थी। इस बार भी जर्सी में कई डिजाइन हैं और उनके पीछे कोई न कोई वजह है।
फ्रेंचाइजी ने नई जर्सी लॉन्च करने के साथ ही इसमें बनाए गए डिजाइन का मतलब भी बताया है। लखनऊ की पूरी जर्सी में लकीरें बनी हुई हैं, जो आपस में जुड़ी हैं। ये लकीरें उत्तर प्रदेश में मौजूद कला के अलग-अलग रूपों को दर्शाती हैं। ये लकीरें लखनऊ की युवा और निडर टीम के साथ ही खेल की भावना को भी दर्शाती हैं।
इस जर्सी में दोनों तरफ हरे रंग की एक लकीर है, जो टीम के नाम सुपर जाएंट्स को दर्शाती है। यह लकीर कभी न हारने वाली भावना का प्रतीक है। इससे पता चलता है कि लखनऊ की टीम पुराने नियमों को तोड़कर नए अंदाज में खेलना चाहती हैं। जर्सी की नीले रंग की कॉलर टीम के लोगो से प्रेरित है। यह कॉलर दिखाती है कि पिच के ऊपर नीले रंग का आसमान है, जो भारतीय क्रिकेट फैंस से भरा हुआ है। साथ ही यह कॉलर उस प्रेम और शांति का भी प्रतीक है, जो हमें जोड़ती है।
विज्ञापन
जर्सी में चारों तरफ नारंगी मोटी धारियां हैं। ये धारियां लखनऊ के लोगों की मजबूत और साहस को दर्शाती हैं। ये मोटी धारियां कभी न हारने वाली और गलत का विरोध जताने वाली भावना का भी प्रतीक हैं। जर्सी में नीले रंग की धारियां सुपर जाएंट्स की असली भावना को दिखाती हैं और दर्शाती हैं कि नीले रंग की जर्सी में लखनऊ के खिलाड़ी कुछ भी कर गुजरने का दम-खम रखते हैं।

𝑵𝒂𝒚𝒂 𝑹𝒂𝒏𝒈, 𝑵𝒂𝒚𝒂 𝑱𝒐𝒔𝒉, 𝑵𝒂𝒚𝒊 𝑼𝒎𝒆𝒆𝒅, 𝑵𝒂𝒚𝒂 𝑨𝒏𝒅𝒂𝒂𝒛 👕💪#JerseyLaunch | #LucknowSuperGiants | #LSG pic.twitter.com/u3wu5LqnjN
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 7, 2023