फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG vs CSK Lucknow Super Giants beats Chennai Super Kings Innings by 6 wickets to win first match in ipl Evin Lewis hits 55 runs

LSG vs CSK: लखनऊ का खाता खुला, लुईस ने 23 गेंद पर जड़े 55 रन, पहली बार चेन्नई सीजन के शुरुआती दो मैचों में हारी

Fri, 01 Apr 2022 12:13 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 01 Apr 2022 12:13 AM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी सीजन के शुरुआती दो मैचों में हारी है। इस सीजन में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि किसी टीम ने 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

विज्ञापन
LSG vs CSK Lucknow Super Giants beats Chennai Super Kings Innings by 6 wickets to win first match in ipl Evin Lewis hits 55 runs
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2022 में लगातार दूसरे मैच में हार गई। उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुरुवार (31 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ की आईपीएल में यह पहली जीत है। उसे पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने हराया था। वहीं, चेन्नई को पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी सीजन के शुरुआती दो मैचों में हारी है। इस सीजन में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि किसी टीम ने 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 206 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 19.3 ओवर में 211 रन बनाकर मैच जीत गई। उसके लिए इविन लुईस ने 23 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाए। लुईस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

LSG vs CSK Lucknow Super Giants beats Chennai Super Kings Innings by 6 wickets to win first match in ipl Evin Lewis hits 55 runs
इविन लुईस - फोटो : IPL/BCCI
राहुल और डीकॉक ने 10.2 ओवर में ही 99 रन जोड़े
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 99 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक पारी खेली। राहुल 26 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 153.85 का रहा। राहुल को ड्वेन प्रिटोरियस ने आउट किया। इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज का आईपीएल में यह पहला विकेट है।

LSG vs CSK Lucknow Super Giants beats Chennai Super Kings Innings by 6 wickets to win first match in ipl Evin Lewis hits 55 runs
केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक - फोटो : IPL/BCCI
डीकॉक का अर्धशतक, मनीष पांडे फेल
राहुल के आउट होने के बाद मनीष पांडे भी जल्द ही चलते बने। उन्हें तुषार देशपांडे ने ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच कराया। पांडे छह गेंद पर पांच रन ही बना सके। इसके बाद इविन लुईस और डीकॉक ने तीसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। डीकॉक को प्रिटोरियस ने महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। उन्होंने 45 गेंद पर 61 रन बनाए। इस दौरान नौ चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 135.56 का रहा।

LSG vs CSK Lucknow Super Giants beats Chennai Super Kings Innings by 6 wickets to win first match in ipl Evin Lewis hits 55 runs
रॉबिन उथप्पा और मोईन अली - फोटो : IPL/BCCI
उथप्पा ने 185 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन
चेन्नई की पारी की बात करें तो टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में ही लगा। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ एक रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्होंने रॉबिन उथप्पा के साथ पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी दी। ऋतुराज के आउट होने के बाद मोईन अली क्रीज पर आए। इसके बाद उथप्पा और मोईन ने मिलकर तेजी से रन बनाए। दोनों ने 7.3 ओवर में चेन्नई को 84 रन तक पहुंचा दिया। यहां पर उथप्पा के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। वे 27 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान आठ चौके और एक छक्का लगाया। उथप्पा का स्ट्राइक रेट 185.19 का रहा। उन्होंने आईपीएल करियर का 26वां अर्धशतक लगाया। उन्हें रवि बिश्नोई ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।

LSG vs CSK Lucknow Super Giants beats Chennai Super Kings Innings by 6 wickets to win first match in ipl Evin Lewis hits 55 runs
शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI
शिवम दुबे ने अंबाती के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी
दो विकेट गिर जाने के बाद मोईन और शिवम दुबे ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। 11वें ओवर की पहली गेंद पर मोईन आउट हो गए। उन्हें आवेश खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। मोईन ने 22 गेंद पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 159.09 का रहा। शिवम दुबे ने अंबाती रायुडू के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। रायुडू ने 20 गेंद पर 27 रन बनाए। उनके बल्ले से दो चौके और दो छक्के निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा। शिवम दुबे अपने अर्धशतक से चूक गए। वे 30 गेंद पर 49 रन बनाकर 19वें ओवर में आउट हुए। दुबे ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 163.33 का रहा।

LSG vs CSK Lucknow Super Giants beats Chennai Super Kings Innings by 6 wickets to win first match in ipl Evin Lewis hits 55 runs
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने आते ही लगाया छक्का
19वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे। उन्होंने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। धोनी ने अंतिम 10 गेंदों में से छह गेंदों का सामना किया। इस दौरान 16 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। धोनी का स्ट्राइक रेट 266.67 का रहा। आखिरी ओवर में चेन्नई को दो झटके लगे। रवींद्र जडेजा नौ गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। ड्वेन प्रिटोरियस डेब्यू आईपीएल मैच में खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed