{"_id":"cb36fe84-300c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lorgat-to-help-pcb-stage-pakistan-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीएल से पीसीबी को मिलेगी मदद: लोर्गट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीपीएल से पीसीबी को मिलेगी मदद: लोर्गट
कराची/एजेंसी
Updated Fri, 16 Nov 2012 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी के पूर्व सीईओ हारून लोर्गट का मानना है कि प्रस्तावित पाकिस्तान प्रीमियर लीग (पीपीएल) टी-20 प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय टीमों की पाकिस्तान में वापसी में अहम भूमिका निभा सकती है। गद्दाफी स्टेडियम में मीडिया से बातचीत में लोर्गट ने कहा कि उन्हें लगता है कि प्रीमियर लीग को सफल बनाने में सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का इसमें प्रतिनिधित्व होगा।
विज्ञापन
बकौल लोर्गट, ‘मुझे लगता है कि अगर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लीग में खेलते हैं तो यह बड़ा कदम होगा। यह खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देगा कि क्रिकेट खेला जा रहा है और सुरक्षित स्थानों में क्रिकेट खेला जा सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि इसके बाद वह अपने बोर्ड को राष्ट्रीय टीम के दौरों के लिए मना पाएं।’
विज्ञापन
पाकिस्तान में नौकरी ढूंढने नहीं गया था: मूर्स
इंग्लैंड के पूर्व कोच पीटर मूर्स का कहना है कि उनके हाल ही में पाकिस्तान दौरे का मकसद पीसीबी में किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से संबंधित नहीं था। मूर्स का बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जका अशरफ ने इंग्लैंड के पूर्व कोच के साथ देश में घरेलू क्रिकेट की स्थिति सुधारने के मकसद से एक बैठक की थी। लाहौर में हुई इस बैठक में जावेद मियांदाद, इंतकाब आलम, वकार यूनुस, आमिर सोहेल और इंजमाम उल हक जैसे दिग्गज शामिल थे।
विज्ञापन