फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC TEN10: Bareilly team will play in the biggest tennis ball tournament Harbhajan Singh will mentor the team

LLC TEN10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में खेलेगी बरेली की टीम, हरभजन सिंह करेंगे टीम को मेंटर

Mon, 06 Jan 2025 05:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बरेली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 06 Jan 2025 05:39 PM IST
सार

इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालिफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
LLC TEN10: Bareilly team will play in the biggest tennis ball tournament Harbhajan Singh will mentor the team
LLC टेन-10 में रजिस्टर करने के लिए QR कोड को स्कैन करें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट मिलकर लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसीटेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके ट्रायल 15 और 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित किये जाएंगे। इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालिफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा, लीग के उत्कृष्ट 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक ईनाम में दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। विजेती टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यानी प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ - साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने भी मौका दिया जा रहा है।  
विज्ञापन


बरेली से आपको क्यों खेलना चाहिए

-अगर आपका टीम में सलेक्शन होता है तो आपको खेलते हुए टीवी, ओटीटी, रेडियो, प्रिंट के जरिये 20 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी देख सकेंगे।
-इस टूर्नामेंट में हरभजन सिंह, ब्रेट ली, इरफान पठान, क्रिस गेल और सुरेश रैना जैसे मेंटर टीमों को मेंटर कर रहे हैं जिनसे आप जीवन भर याद रखने वाली चीजें सीख सकते हैं।
-अगर बरेली टीम एलएलसीटेन10 का खिताब जीतती है और आप उस टीम का हिस्सा होते हैं तो पूरे शहर और परिवार को गौरांवित करने वाला क्षण आपको मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं बरेली टीम के मालिक

इनवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थ गौतम ने कहा कि इन्वर्टिस सुपर किंग्स टीम सिर्फ खेल का प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकते हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। इस टीम के साथ जुड़कर न केवल आप क्रिकेट के शानदार अनुभव का हिस्सा बनेंगे, बल्कि नेतृत्व, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुणों को भी विकसित करेंगे। युवाओं से मेरी अपील है कि इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठाएं। इन्वर्टिस सुपर किंग्स में शामिल हों, अपने खेल कौशल को निखारें और अपने करियर को नई दिशा दें। गौतम ने बरेली टीम के लिए खेलें, सीखें और जीतें का नारा दिया।
विज्ञापन


ट्रायल के लिए यहां करें रजिस्टर

दिए गए क्यूआऱ कोड को स्कैन कर आप ट्रायल के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed