{"_id":"672c9449d9c5f9d0cb01b204","slug":"llc-ten-10-want-to-learn-big-hits-from-chris-gayle-register-for-llc-ten-10-follow-this-method-here-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten-10: क्रिस गेल से सीखना चाहते हैं बड़ी हिट लगाना? तो इस लीग के लिए तुरंत करें रजिस्टर, अपनाएं यह तरीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten-10: क्रिस गेल से सीखना चाहते हैं बड़ी हिट लगाना? तो इस लीग के लिए तुरंत करें रजिस्टर, अपनाएं यह तरीका
Thu, 07 Nov 2024 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:50 PM IST
सार
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
एलएलसी टेन 10
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित किए जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 में गेंद और बल्ले का महा-समर देखने को मिलेगा। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस क्रिकेट लीग की सात टीमें अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। इस लीग की खास बात यह है कि भारत और दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटर मेंटर की भूमिका में दिखेंगे। इनमें क्रिस गेल, सुरेश रैना से लेकर ब्रेट ली और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। ये स्टार लीग के लिए टीम बनाएंगे और ट्रायल्स के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे। आपके पास भी इन खिलाड़ियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने और उनसे सीखने का मौका है। इसके लिए हालांकि, आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। हम आपको उसका तरीका बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप क्रिस गेल के बारे में जान लें...
क्रिस गेल का करियर
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को यूनिवर्स बॉस के नाम से भी जाना जाता है। गेल बड़ी बड़ी हिट लगाने की अपनी क्षमता की वजह से जाने जाते हैं। उनमें अच्छी से अच्छी गेंद पर छक्का लगाने की भी क्षमता है। गेल कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2000 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। मार्च 2000 में उन्होंने अपना पहला मैच एक टेस्ट के रूप में जिम्बाब्वे के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला था। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें वनडे में डेब्यू का मौका मिला था। भारत के खिलाफ टोरंटो में उन्होंने अपना पहला वनडे खेला था। वहीं, टी20 डेब्यू गेल ने 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। गेल को विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।
उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 103 टेस्ट, 301 वनडे और 79 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 42.18 की औसत से 7214 रन, वनडे में 37.83 की औसत से 10,480 रन और टी20 में 137.50 के स्ट्राइक रेट से 1899 रन हैं। टेस्ट में 15 शतक और 37 अर्धशतक, वनडे में 25 शतक और 54 अर्धशतक और टी20 में दो शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। टेस्ट में गेल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 333 रन का है, जबकि वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन और टी20 में 117 रन का है। वह पार्ट टाइम स्पिन बॉलिंग भी करते थे। टेस्ट में उनके नाम 73 विकेट, वनडे में 167 विकेट और टी20 में 20 विकेट ले चुके हैं। टेस्ट में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 34 रन देकर पांच विकेट, वनडे में 46 रन देकर पांच विकेट और टी20 में 15 रन देकर दो विकेट है।
विज्ञापन
गेल के नाम ये रिकॉर्ड्स
गेल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा 1056 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इसमें लीग और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शामिल हैं। इसके अलावा वह टी20 में सबसे ज्यादा रन भी बना चुके हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में कुल मिलाकर 463 मैचों में 144.75 के स्ट्राइक रेट से 14562 रन बनाए। इनमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम टी20 में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी खेलने का भी रिकॉर्ड है। गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में नाबाद 175 रन बनाए थे। इसके लिए उन्होंने 66 गेंदें खेली थीं और 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे। यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है। अब आपके पास इस दिग्गज से एलएलसी टेन-10 लीग में क्रिकेट के गुर सीखने का मौका है।
क्या है एलएलसी टेन-10?
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
इन शहरों की हैं टीम
लीग में खेलने वाली टीमों में कानपुर की टीम कानपुर चीफ्स, आगरा की टीम जीएल बजाज नाइटराइडर्स, नोएडा की टीम जीएल बजाज सुपरकिंग्स, लखनऊ की टीम केरासा लखनऊ पैंथर्स, मुरादाबाद की टीम वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद माइटीवॉरियर्स, मेरठ की टीम आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स और झांसी की टीम बुंदेलखंड ब्लास्टर्स होगी।
जानें आप कैसे बन सकते हैं इस लीग का हिस्सा
10-10 ओवर के इस फटाफट क्रिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। उत्तर प्रदेश के युवा www.llcten10.com या कवर फोटो में दिये गए QR code को स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में रजिस्टर्ड युवाओं के लिए ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद टीमों के चयन के लिए ट्रायल उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली शहरों में होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना जाएगा।