फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live scorecard and updates of ipl 2019 match between sunrisers hyderabad vs Rajasthan Royals

IPL 2019: हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत, हाईस्कोरिंग मैच में राजस्थान को हराया

Sat, 30 Mar 2019 08:32 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Live scorecard and updates of ipl 2019 match between sunrisers hyderabad vs Rajasthan Royals
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
इंडियन टी-20 लीग में शुक्रवार रात खेले गए एक हाईस्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को पांच विकेट से मात दी। संजू सैमसन के दूसरे और इस सीजन के पहले शतक के बूते राजस्थान ने हैदराबाद के सामने  198/2 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 'ऑरेंज आर्मी' ने  छह गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया। 19वे ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने छक्का लगाकर हैदराबाद को इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी रन चेज हासिल करने में सफलता दिलाई।
विज्ञापन

 

वॉर्नर ने लिखी जीत की कहानी


हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी उतरी। दोनों ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 8.5 ओवर में ही स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। वॉर्नर ने 26 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टूर्नामेंट में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। आखिरकार 10वें ओवर में बेन स्टोक्स ने वॉर्नर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। दो ओवर्स बाद जॉनी श्रेयस गोापल ने जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारी भी खत्म की। आउट होने से पहले जॉनी ने 28 गेंदों में 45 रन मारे।
विज्ञापन


हैदराबाद को तीसरा झटका केन विलियमसन के रूप में लगा। वे जयदेव उनादकट के शिकार बने। उन्होंने 10 गेंद में 14 रन बनाए। अगले ही ओवर में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे विजय शंकर भी आउट हो गए। विजय शंकर को श्रेयस गोपाल ने आउट किया। आउट होने से पहले शंकर ने 15 गेंद में 35 रन की पारी खेली। इसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था। ठीक अगली गेंद पर मनीष पांडे पगबाधा आउट हुए इस 16वें ओवर में श्रेयस गोपाल ने लगातार दो गेंदों में 2 विकेट झटककर मैच को थोड़ा रोमांचक बना दिया। इसके बावजूद हैदराबाद ने आसानी से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजू सैमसन का शतक गया बेकार


इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 198 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद 55 गेंदों में 102 रन ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के और 4 चौके भी निकले। खासकर भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में 24 रन बटोर डाले। संजू सैमसन का आईपीएल करियर में यह दूसरा शतक है। इससे पहले पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ साल 2017 में संजू सैमसन ने शतक जमाया था।

संजू सैमसन के अलावा कप्तान रहाणे ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 49 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स ने भी 9 गेंदों में नाबाद 16 रन ठोके। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदाबाजों में राशिद खान ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओर में 24 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा विजय शंकर और शहबाज नदीम को 1- 1 विकेट मिला।

मुकाबले में राजस्थान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। जब राशिद खान ने अपनी बेहतरीन गेंद पर पिछले मैच के हीरो रहे जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया। पिछले मैच में 43 गेंदों में 69 रन बनाने वाले बटलर आज महज 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान कप्तान अजिंक्य रहाणे (49 गेंदों में 70 रन) और संजू सैमसन ने मिलकर टीम को संभाला फिर तेज गति से रन भी बनाई। दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किए। दूसरे विकेट के लिए 119 रन की अहम साझेदारी भी जोड़ी। मगर 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शहबाज नदीम ने रहाणे को चलता कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद नए बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने भी तेज गति से रन बनाए।

 

दोनों टीम इस प्रकार है

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अजिंक्य रहाणे ने अपनी राजस्थान में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि हैदराबाद में कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई है। शकिब अल हसन को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जबतकि दीपक हूडा की जगह स्पिनर शहबाज नदीम को टीम में जगह दी गई है।

हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शहबाज नदीम, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल

राजस्थानI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, के गौतम, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed