फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: rajasthan royals vs kolkata knight riders, ipl 8

बारिश ने धोया KKR vs RR का मुकाबला

Sun, 26 Apr 2015 07:33 PM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
LIVE: rajasthan royals vs kolkata knight riders, ipl 8

लगातार बारिश ने कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल-8 के 25वें मुकाबले को रद्द करा दिया। हालांकि मैच रद्द होने से दोनों टीमों को फायदा मिला और एक-एक अंक मिल गए।

विज्ञापन


तेज बारिश ने मैदान के आउटफील्ड को काफी खराब कर दिया था। बारिश मैच के कट-ऑफ टाइम से बहुत पहले ही थम गई थी लेकिन मैदान काफी गीला था और वहां पर मैच खेलने की संभावना बिल्कुल भी नहीं थी। इस मुकाबले का टॉस भी नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


आईपीएल-8 में यह पहला ऐसा मैच बन गया जिसे बारिश के कारण रद्द करना पड़ गया। मैच शुरू होने के बारे में अंतिम फैसला करने का कट-ऑफ टाइम 7:30 था लेकिन उससे 15 मिनट पहले ही अंपायरों ने मैच को रद्द करने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी अंपायरों रिचर्ड इलिंगवर्थ और राजेश देशपांडे ने शाम 6.50 बजे चौथे निरीक्षण के बाद मैच रद्द कर दिया। केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वाटसन ने हाथ मिलाए और दोनों टीमों के खिलाड़ी किटबैग लेकर रवाना हो गए। खेल देखने को बेताब दर्शकों को यह खबर लगभग आधे घंटे बाद इस सूचना के साथ मिली कि टिकटों का पैसा 28 अप्रैल के बाद वापस मिल जाएगा।

दोपहर दो बजे के आसपास तेज बारिश और तूफान शुरू हो गया था। पांच बजे के आसपास बारिश रुकी हालांकि पूरे मैदान में कवर किया गया था। मैदानकर्मियों और तीन सुपरसोपर्स की मदद ली गई। मैदान से कवर को हटाने में डेढ़ घंटे का समय लगा। डगआउट और सीमारेखा के आसपास काफी पानी था। मैदान में फिसलन ने भी शायद दोनों कप्तानों को चिंतित किया होगा। दोनों कप्तानों का अंपायरों से विचार-विमर्श भी हुआ था।

मैच रद्द होने से राजस्‍थान को मिला फायदा, फिर से शीर्ष पर

LIVE: rajasthan royals vs kolkata knight riders, ipl 8

वहीं, कोलकाता के इडेन गार्डंस में मैच के रद्द होने से राजस्‍थान रॉयल्स को फायदा हुआ क्योंकि उसे इस मैच से एक अंक मिल गया। इस एक अंक के सहारे राजस्‍थान अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर फिर से काबिज हो गया है।

लगातार 5 जीत के बाद एक के बाद 2 मैच हारने से रॉयल्स पर वापसी का खासा दबाव आ गया था। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम 6 मैचों में 5 जीत और एक हार के साथ 10 अंक लेकर शीर्ष पर बनी हुई थी। हालांकि चेन्नई और राजस्‍थान दोनों के 10-10 अंक थे लेकिन बेहतर रन औसत के आधार पर चेन्नई क‌ी टीम शीर्ष पर थी।

हालां‌कि आज का मैच बारिश से धुल जाने के बाद राजस्‍थान की टीम 11 अंक लेकर एक बार फिर पहले पायदान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed