फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: kings xi punjab vs hyderabad sunrisers, ipl 8

पंजाब फिर से फिसड्डी, हैदराबाद की तीसरी जीत

Tue, 28 Apr 2015 04:36 PM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
LIVE: kings xi punjab vs hyderabad sunrisers, ipl 8

आईपीएल-8 की दो फिसड्डी टीमों के बीच मुकाबले में हैदराबाद सनराइजर्स ने दमदार खेल दिखाया और मैच पर लगातार पकड़ बनाए रखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को 20 रनों से हरा दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

मोहाली में खेले गए आईपीएल-8 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स से मिले 151 रनों के जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम कभी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए नहीं दिखाई दी और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। उसके लिए रिदिमान साहा ने 42 रनों की बड़ी पारी खेली। हैदराबाद की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बाल्ट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके जबकि भुवनेश्वर कुमार को 2 सफलता मिली।

विज्ञापन


इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए। कप्तान और ओपनर डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। वार्नर के अलावा मोएसिस हेनरिक ने 30 रनों की पारी खेली जबकि नमन ओझा ने 28 रनों का योगदान दिया। पंजाब के लिए तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने कीफायती गेंदबाजी की लेकिन वह एक विकेट ही झटक सके। जबकि फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टूर्नामेंट में इस मैच से पहले दोनों ही टीमों का प्रदर्शन लगातार उतार-चढ़ाव वाला रहा। दोनों टीमों के पास आज का मैच जीतकर अपनी स्थिति बेहतर करने का मौका था जिसमें हैदराबाद की टीम बाजी मार ले गई। हैदराबाद की 7 मैचों में यह तीसरी जीत रही और 6 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। जबकि सितारों से सजी किंग्स इलेवन पंजाब को इतने ही मैचों से पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और सबसे निचले पायदान पर बरकरार है।

धवन की नाकामी के बाद वार्नर ने जमाया अर्धशतक

LIVE: kings xi punjab vs hyderabad sunrisers, ipl 8

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ठीक-ठाक रहा। उसे दूसरे ही ओवर में शिखर धवन के रूप में पहली सफलता मिल गई। धवन महज एक रन बनाकर मिचेल जॉनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए‍। शुरुआती झटके के बाद कप्तान डेविड वार्नर ने हनुमा विहारी के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की, हालांकि इस साझेदारी में कप्तान का ज्यादा योगदान रहा। हैदराबाद के 50 रन छठे ओवर की पहली गेंद पर ही बन गए। 2 बेहतरीन चौके लगाकर अपना तेवर दिखाने वाले विहारी ज्यादा देर तक क्रीज पर डटे नहीं रह सके और 9 रन के निजी स्कोर पर अनुरीत सिंह के शिकार बन गए।

एक छोर पर टिके वार्नर ने अपना विकेट बचाए रखा और 35 गेंदों में अर्धशतक ठोंक दिया। हालांकि फिफ्टी जमाने के थोड़ी देर बाद वह आउट हो गए‍। वह अक्षर पटेल की गेंद पर आउट होने से पहले 41 गेंदों में 58 रन बनाए।

वार्नर के जाने के बाद हैदराबाद के लिए नमन ओझा और मोएसि‌स हेनरिक ने पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन नमन 28 और हेनरिक 30 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय लग रहा था कि हैदराबाद 150 के आंकड़े को भी नहीं छू पाएगा लेकिन अंतिम ओवर में आशीष रेड्डी (नाबाद 22 रन, 8 गेंद, 1 चौका और 2 छक्का) ने संदीप शर्मा के ओवर में लगातार 2 छक्का लगाकर टीम को 150 तक पहुंचा ही दिया।

शुरुआत में ही लड़खड़ा गई पंजाब की टीम

LIVE: kings xi punjab vs hyderabad sunrisers, ipl 8

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 151 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने शुरुआत को ठीक-ठाक की लेकिन तीसरे और चौथे ओवर में 6 गेंदों के अंदर उसने 2 बड़े विकेट गंवा दिए।

ओपनर मनन वोहरा (5) के रूप में पंजाब को पहला झटका लगा जो ट्रेंट बोल्ट की बाहर जाती गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में प्लेडाउन हो गए और बोल्ड होकर चलते बने। इसके बाद अगले ओवर में मेजबान टीम को तगड़ा झटका शॉन मार्श के रूप में लगा जो महज एक रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।

पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन था लेकिन स्कोर के 13 तक पहुंचते ही उसके 2 विकेट गिर गए। इसके बाद ओपनर मुरली विजय ने कप्तान जॉर्ज बैली के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 45 रन तक ले गए, लेकिन आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर बैली मोएसिस हेनरिक की गेंद पर कैच आउट हो गए।

झटकों के कारण पंजाब के 50 रन नौवें ओवर में जाकर बने। पंजाब को चौथा झटका भी जल्द लग गया और वह भी नौंवें ओवर की दूसरी गेंद पर। डेविड मिलर के शॉट पर एक रन लेने के बाद दूसरे रन के चक्कर में ओपनर विजय रन आउट हो गए। विजय ने 12 रन बनाए। विकेटों के पतन के कारण पंजाब 13 ओवर में 5 विकेट पर 75 रन ही बना सका। टीम को डेविड मिलर से बड़ी आस थी लेकिन वह 15 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

छठे विकेट के लिए रिदिमान साहा और अक्षर पटेल (17) ने 44 रनों की साझेदारी कर टीम को सौ के पार पहुंचा दिया लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर को बोल्ड कर चलता किया। इसके बाद साहा ने कुछ साहसिक शॉट खेलकर टीम की उम्मीदों को बनाए रखा लेकिन वह भी इसी ओवर की अंतिम गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 33 गेंदों में 42 रन बनाए। पंजाब ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बना लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed