फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: kings xi punjab vs hyderabad sunrisers, ipl 8

हैदराबाद ने जीता 'मैदान' तो डेविड मिलर ने 'दिल'

Mon, 11 May 2015 11:40 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
LIVE: kings xi punjab vs hyderabad sunrisers, ipl 8

आईपीएल-8 के 48वें रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद सनराइजर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 रनों से मात दी। इस मैच के बाद हैदराबाद 7 जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को पीछे कर अंकतालिका में चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं, पंजाब की यह दसवीं हार है। पंजाब 4 अंकों के साथ सबसे नीचे पायदान में है।

विज्ञापन


हैदराबाद के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रनों के जवाब में पंजाब की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट 180 रन ही बना सकी।

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


हैदराबाद के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत ठीक रही। टीम के दोनों ओपनर्स मुरली विजय (28) और मनन वोहरा (20) ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। लेकिन फिर यकायक टीम को बड़े झटके मिले। पहले 5वें ओवर में विजय और 7वें ओवर में वोहरा के रुप में दोनों ओपनर्स के विकेट गंवाए। इस बार बड़ी पारी की उम्मीद लिए ग्लेन मैक्सवेल (11) फिर फ्लॉप साबित हुए और सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। अगले ओवर में पंजाब ने रिद्दिमन साहा (5) के रुप में अपना चौथा विकेट गंवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर टीम की कमान संभालने खुद पहुंचे टीम के कप्तान जॉर्ज बैली (6) ने भी जल्दी ही पवेलियन की राह पकड़ी। हालांकि इस बीच 14वें ओवर में डेविड मिलर के दो छक्कों से पंजाब के फेंस के चेहरों में कुछ देर के लिए खुशियां जरुर आई। पर अगले ही ओवर में गुरक्रीज सिंह (3) तेज गेंदबाज हेनरीक्यू का तीसरा और हैदराबाद का छठा शिकार बने।

हालांकि एक छोर से मिलर (नाबाद 89) टिके रहे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल (15) ने उनके साथ तेजी से रन बटोरे, कई बड़े हिट भी लगाए। 18वें ओवर में मिलर ने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। दोनों ने आखिर में छक्के और चौकों की बरसात जारी रखी। लेकिन 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर पटेल के रुप में पंजाब ने सातवां विकेट गंवाया। आखिर तक मिलर ने हार नहीं मानी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर में मिलर ने 3 छक्के और 1 चौके लगाए। अपनी पूरी पारी में मिलर ने 44 गेंदों में 9 छक्के और 1 चौके लगाए।

डेविड वॉर्नर ने पंजाब को दिखाए तेवर

LIVE: kings xi punjab vs hyderabad sunrisers, ipl 8

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे हैदराबाद के ओपनर्स डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने आते ही तेज हिट लगाने शुरू किए। कप्तान वॉर्नर तो अपने परंपरागत अंदाज में नजर आए। 5वें ओवर में ही टीम ने 2 छक्के और 7 चौकों के साथ 50 का आकंड़ा पार किया। इस बीच 7वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने शिखर धवन (24) को आउट कर अपनी टीम को पहला सफलता दिलाई। फिर 121 के स्कोर पर मोइसस हेरक्यूस (28) के रुप में हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। टीम का स्कोर 140 पर पहुंचा ही था कि इयोन मोर्गन 17 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि दूसरे छोर से वॉर्नर का बल्ला बूम-बूम रहा। वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए धवन के साथ 56 रन जोड़े। वहीं, हेरक्यूस के साथ 65 रन और मोर्गन ने वॉर्नर के साथ 19 रनों का योगदान दिया। इससे पहले वॉर्नर ने 13वें ओवर में छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। 18वें ओवर की पहली गेंद पर वॉर्नर (81) के रुप में पंजाब को चौथी सफलता ‌मिली। अपनी आतिशी पारी में वॉर्नर ने 5 छक्के और 6 चौके लगाए। इसी ओवर में नम ओझा (2) रन आउट हुए। वॉर्नर के बाद लोकेश राहुल (नाबाद 17) और करन शर्मा (नाबाद 11) ने बड़े हिट लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed