फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live IndVsEng: 1st Test Rajkot Day 5

IndVsEng: बराबरी पर समाप्त हुआ राजकोट टेस्ट, विराट ने खेली कप्तानी पारी

Sun, 13 Nov 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
Live IndVsEng: 1st Test Rajkot Day 5
इंग्लैंड - फोटो : espncricinfo

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया। मैच के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 260 रन पर अपनी पारी घोषित की और भारत के सामने जीत के लिए 310 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गौतम गंभीर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। धीरे-धीरे करके टीम इंडिया के 6 विकेट गिर गए ऐसे में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडराने लगा था। लेकिन कप्तान विराट कोहली ने 49 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए एक छोर थामे रखा और रविंद्र जड़ेजा के साथ मिलकर इंग्लैंड के हाथों से जीत छीन ली।  भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से  राशिद ने तीन भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। जबकि  वोक्स, मोइन अली और अंसारी ने एक-एक विकेट हासिल  हुआ।

विज्ञापन


मोइन अली को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

SCORECARD
118 रन पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई थी। 32 रन बनाने के बाद अंसारी की गेंद पर अश्विन रूट को कैच दे बैठे। आउट होने वाले छठवें  खिलाड़ी साहा थे। जब साहा आउट हुए तब भारत का स्कोर 132 रन था।   9 रन बनाने के बाद साहा ने भी विराट का साथ छोड़ दिया। राशिद ने साहा को अपनी ही गेंद पर कैच कराकर वापस पवेलियन लौटा दिया।
विज्ञापन


टीम इंडिया को दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को गंभीर के रूप में पहला झटका लगा। गंभीर बिना खाता खोले ही स्लिप पर खड़े रूट को वोक्स की गेंद पर कैच दे बैठे। तब तक टीम इंडिया का खाता भी नहीं खुला था। एक ज्यादा उछाल वाली गेंद को गंभीर नहीं समझ तके और गेंद उनके ग्लव्स पर लगकर रूट के हाथों में चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पहली पारी में शतक लगाने वाले मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा संभलकर भारतीय पारी को आगे ले जा रहे थे। लेकिन राशिद की गेंद पर पुजारा एलबीडब्ल्यू हो गए। पुजारा केवल 18 रन बना सके। इसके बाद मुरली विजय ने विराट के साथ पारी को आगे बढाया लेकिन मुरली विजय 31 रन बनाने के बाद राशिद की गेंद पर फॉर्वड शॉर्ट लेग पर खडे हसीब को कैच दे बैठे। फिलहाल टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 89  रन बना लिए हैं। मोइन अली की एक गेंद तेजी से अंदर आई और पैड पर लगकर स्टंप पर जा लगी। रहाणे 1 रन बनाकर दुर्भाग्याशाली तरीके से आउट हो गए।  

सीरीज के पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 3 विकेट के नुकसान पर 260 रन पर घोषित कर दी। इंग्लैंड को पहली पारी में 49 रन की बढ़त हासिल हुई थी। इस तरह उसकी कुल बढ़त 309 रन की हो गई और जीत के लिए भारत को 310 रन का लक्ष्य मिला। भारत की तरफ से अमित मिश्रा ने 2 और अश्विन ने एक विकेट हासिल किया। 

पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में असफल रही इंग्लैंड की कुक और हसीब हमीद की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 180 रन जोड़े। हसीब हमीद का नसीब खराब था वह अपने पदार्पण मैच में शतक नहीं बना सके। लेकिन कैप्टन कुक इस बार नहीं चूके कुक ने 130 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इंग्लैंड को दूसरी पारी में 260 के स्कोर तक लेकर गए। 130 रन के स्कोर पर आउट होते ही कुक ने इंग्लैंड की पारी की घोषणा कर दी। उनके साथ दूसरे छोर पर पहली पारी के शतकवीर बेन स्ट्रोक्स 29 रन बनाकर खेल रहे थे।   

पांचवें दिन की शुरुआत में कप्तान कुक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अपना पदार्पण मैच खेल रहे हसीब हमीद अच्छी पारी खेल रहे थे, लेकिन 82 के स्कोर पर वह अमित मिश्रा की गेंद पर गच्चा खा गए। हमीद ने  117 गेंद में 82 रन बनाए। अमित मिश्रा ने अपनी ही गेंद पर फॉलो थ्रू में हमीद का कैच लपका। हमीद और कुक के बीच पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी हुई।  हमीद के बाद पहली पारी में शतक जड़ने वाले जो रूट बल्लेबाजी करने आए। तेजी से रन बनाने की कोशिश में वह अमित मिश्रा की गेंद पर विकेट कीपर साहा को कैच दे बैठे।  रूट केवल 4 रन बना पाए।

  
कप्तान कुक ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए करियर का 30वां शतक पूरा किया। शतक बनाने के लिए कुक ने 194 गेंदों का सामना किया। यह कुक का भारत के खिलाफ 6वां और भारत में 5वां टेस्ट शतक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed