भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट हुआ ड्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और बांग्लादेश के बीच फातुल्लाह टेस्ट पांचवे दिन आखिरकार ड्रा रहा। बारिश प्रभावित रहे इस टेस्ट के आखिरी दिन अश्विन की गेंदों ने कमाल दिखाया। अश्विन की गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की पहली पारी 256 रनों पर सिमट गया और उसे फॉलोऑन खेलने आना पड़ा।
ताजा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
पांचवे दिन तय वक्त के बाद शुरू हुए मैच में बांग्लादेश को लगातार अंतराल पर झटके लगे। दिन की शुरूआत में पहले अश्विन ने शाकिब अल हसन (9) को अपना शिकार बनाया। उसके बाद अश्विन ने ही मुशिकुर रहीम को (2) को पवेलियन भेजा।
बांग्लादेश को छठा झटका वरूण एरॉन ने दिया। एरॉन ने सौम्य सरकार को बोल्ड कर दिया। इसके बाद शुवागता होम को अश्विन ने पवेलियन भेजा। अब तक बांग्लादेश का स्कोर 7 विकेट पर 220 पहुंच गया था।
बांग्लादेश को आठवां झटका भी अश्विन ने दिया। उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे लिटन दास (44) को अपना शिकार बनाया। आखिर के दो विकेट बांग्लादेश ने 256 रनों पर खो दिए। फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 23 रन बनाए थे जब मैच को ड्रा मान लिया गया।
चारों दिन बारिश से धुल गया मैच
इससे पहले भारत और बांग्लादेश के बीच फातुल्लाह टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। दिनभर बारिश ने अपना प्रकोप बनाए रखा जिस कारण शुरुआती सत्र में 30 ओवर ही डाले जा सके और इसके बाद बारिश का आना-जाना लगा रहा जिसके कारण लंच के बाद का खेल शुरू नहीं कराया जा सका।
बारिश ने लंच के थोड़े पहले जिस समय खेल में बाधा डाली उस समय मेजबान टीम ने 111 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे।
चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 462 रन पर घोषित कर दी थी। लेकिन बारिश ने टीम इंडिया की मैच में जीत की योजना पर पानी डाल दिया।