फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs Ausralia, 2nd day of GABA test

खराब मौसम से पहले उमेश ने दिखाया जलवा

Thu, 18 Dec 2014 06:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Dec 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs Ausralia, 2nd day of GABA test

जिस बात का डर था वही हुआ पहले दिन भारत ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे दिन के खेल में मध्य और निचले क्रम ने एक बार फिर टीम इंडिया को निराश किया और पूरी टीम महज 97 रन और जोड़कर आउट हो गई। एडिलेड टेस्ट में भी यही हुआ और शीर्ष क्रम की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल समय से पूर्व खत्म किए जाने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए थे। उस समय क्रीज पर कप्तान स्टीव स्मिथ (65) और मिचेल मार्श (7) खेल रहे थे। स्टंप्स से थोड़ी देर पहले स्टेडियम में लगे इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर तूफान आने का पूर्वानुमान के साथ चेतावनी जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आज बेहतरीन गेंदबाजी की और अब तक मिले 4 में से 3 विकेट खुद ही झटके जबकि एक सफलता आर अश्विन को मिली। पहली पारी में टीम इंडिया के बनाए 408 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया अभी भी 187 रन पीछे है और उसके पास 6 विकेट शेष हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से अपना पहला टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड ने अपने पहले ही मैच में 5 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया। उनके अलावा नाथन ल्योन ने 3 विकेट झटके। 4 मैचों की टेस्ट की सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

शतक से चूके रहाणे, रोहित और धोनी ने किया निराश

LIVE: India vs Ausralia, 2nd day of GABA test
ब्रिसबेन में भारत के लिए पहला दिन बेहद शानदार रहा और वह 50 साल से ज्यादा समय के बाद गाबा के मैदान पर 300 से ज्यादा का स्कोर करने वाली पहली विदेशी टीम बनी, लेकिन दूसरा दिन टीम इंडिया के लिए उतना ही बुरा रहा। भारत को उम्मीद थी कि आज उसके बल्‍लेबाज कम से कम 200 रन और बनाएंगे लेकिन अंतिम 6 बल्‍लेबाज महज 74 रन ही बना सके।

कल के नाबाद बल्‍लेबाज अजिंक्य रहाणे (81) और रोहित शर्मा ने आज टीम की पारी को आगे बढ़ाया लेकिन रहाणे अभी अपने खाते में सिर्फ 6 रन और जोड़ सके थे कि जोश हैजलवुड की गेंद पर विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के हाथों लपके गए। रहाणे 81 रन पर आउट हुए। उनके जाने के बाद रोहित भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके नहीं रह सके और 32 रन पर कैच आउट हो गए।

जल्दी-जल्दी 2 विकेट गंवाने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (33) और आर अश्विन (35) ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर विकेटों के पतन को रोकते हुए टीम को 400 के करीब पहुंचा ही दिया। तेजी से रन बना रहे अश्विन हैजलवुड के चौथे शिकार बने। इसके बाद धोनी भी हैजलुवड के पांचवें शिकार बनते हुए चलते बने। हैजलवुड ने अपने पहले ही टेस्ट में 5 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया।

धोनी जब आउट हुए भारत उस समय अपने 400 रन से 6 रन दूर था लेकिन उमेश यादव (9) और वरुण आरोन (4) ने नौंवें विकेट के लिए 13 रनों की साझेदारी कर टीम को चार सौ के पार पहुंचा दिया। अंतिम 2 विकेट नाथन ल्योन ने लिए। भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि उसके बल्‍लेबाजों ने तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को एक भी विकेट हासिल करने नहीं दिया।

टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने खोए 3 विकेट

LIVE: India vs Ausralia, 2nd day of GABA test
तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड के 5 विकेटों के दम पर भारतीय टीम को 408 रनों पर समेटने के बाद डेविड वॉर्नर (29) और क्रिस रोजर्स ने ऑस्ट्रेलियाई पारी की तेज शुरुआत ‌दिलाई। खासकर वॉर्नर ने, जिन्होंने प‌िछले मैच की तरह इस बार की आतिशी शुरुआत की और तेजी से रन बनाने शुरू किए। दोनों ने 8 ओवर में ही टीम के लिए 40 से ज्यादा का स्कोर कर दिया था।

हालांकि नौंवें ओवर में तेज गेंदबाज उमेश यादव की एक गेंद पर वॉर्नर के बल्‍ले ने बाहरी किनारा लिया जो काफी देर तक हवा में रही और इसके बाद स्लिप में खड़े आर अश्विन ने उसे लपक लिया। 47 रन पर वॉर्नर का विकेट गिरने के बाद शेन वॉटसन (29) क्रीज पर आए। वॉटसन ने भी तेजी से रन बनाने के फॉर्मूले को अपनाया। हालां‌कि फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने वॉटसन को टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित होने नहीं दिया और 25 रन के निजी स्कोर पर उन्हें शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा दिया।

सौ रन से पहले 2 विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया टी-ब्रेक से पहले अपना और कोई विकेट नहीं गंवाना चाहता था लेकिन उमेश ने ओपनर क्रिस रोजर्स (55) को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट करा दिया। उनके आउट होते ही अंपायरों ने टी-ब्रेक कर दिया।

4 में से 3 सफलता में अश्विन का योगदान

LIVE: India vs Ausralia, 2nd day of GABA test
टी-ब्रेक तक भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट झटक लिए थे और भारतीय गेंदबाज कंगारुओं पर दबाव बनाने लगे थे। लेकिन ब्रेक के बाद कप्तान स्टीव ‌स्मिथ और शॉन मार्श (32) की नई जोड़ी भारतीय गेंदबाजों के सामने थी और दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए स्कोरकार्ड को चलायमान रखा।

इस बीच शेष सीरीज के लिए कप्तान बनने वाले बल्‍लेबाज स्मि‌थ ने अपना अर्धशतक ठोककर नई जिम्मेदारी का जश्न मनाया। उन्होंने सीरीज में लगातार तीसरी पारी में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। कप्‍तान ने शॉन के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

अब तक 2 विकेट झटक चुके उमेश ने खेल के तीसरे सत्र में शॉन को स्लिप में अश्विन के हाथों कैच आउट कराकर इस जोड़ी को तोड़ा। उनकी जगह उनके भाई मिचेल मार्श (नाबाद 7) क्रीज पर आए। ऑस्ट्रेलिया अभी 4 विकेट खोकर 221 रन पर था क‌ि खराब रोशनी के कारण खेल को रोक दिया गया, बाद में अंपायरों ने यहीं पर स्टंप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed